back to top

प्रवासी श्रमिकों की चुनौती

लॉकडाउन के तीसरे चरण में पीएम ने मुख्यमंत्रियों के साथ एक बार फिर वीडियो कान्फे्रंसिंग के जरिए कोरोना के रोकथाम की समीक्षा की। महामारी के दस्तक देने के बाद प्रधानमंत्री ने पांचवीं बार मुख्यमंत्रियों के साथ विचार-विमर्श कर आगे रणनीति तय करने के लिए उनसे चर्चा की है। पीएम के साथ वीडियो कान्फे्रंसिंग में सीएम योगी ने प्रवासी श्रमिकों की वापसी और उनके नियोजन को एक बड़ी चुनौती बताते हुए वापस आने वाले श्रमिकों को नियोजित करने के लिए उठाये गये विभिन्न कदमों का जिक्र भी किया।

प्रदेश में अब तक 10 लाख के करीब श्रमिक वापस आ चुके हैं और इससे अधिक लौटने वाले हैं। अत्यधिक आबादी के कारण प्रदेश में पहले से ही रोजगार का टोटा था। सरकार इसे भली भांति जानती है। इसीलिए इस सरकार ने पहले ही दिन से प्रदेश में निवेश बढ़ाकर रोजगार सृजन का प्रयास शुरू कर दिया था। इन्वेस्टमेंट समिट, ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी और ओडीओपी जैसी योजनाओं के जरिये रोजगार सृजन का गंभीर प्रयास पहले ही दिन से चल रहा है। इसी कड़ी में शिक्षा, पुलिस और अन्य विभागों में भर्तियों के जरिए भी तीन लाख के करीब नियुक्तियां की गयीं हैं। कुल मिलाकर प्रदेश सरकार रोजगार के मोर्चे पर बहुत सक्रिय है लेकिन प्रदेश में पहले से ही बड़ी बेरोजगारी है।

अत्यधिक आबादी ने बेरोजगारी के संकट को पहले ही चिंताजनक जटिल बना दिया है और अब महामारी के कारण बड़े पैमाने पर प्रदेश में प्रवासी श्रमिकों की वापसी ने बेरोजगारी के संकट को और जटिल बना दिया है। सरकार के सामने श्रमिकों की सुरक्षित वापसी के साथ ही गांवों में कोरोना के प्रसार को रोकना और इसके साथ दूसरे प्रदेशों से लौटने वाले श्रमिकों को नियोजित करना भी एक बड़ी चुनौती है। ऐसे में वे योजनाएं गेमचेंजर साबित हो सकती हैं जो पहले से रोजगार को लक्षित करके चलायी जा रही थीं।

मनरेगा, ओडीओपी, लेबर रिफॉर्म और एमएसएमई के वित्त पोषण के जरिये प्रदेश में रोजगार सृजन को गति दी जा सकती है। इससे बेरोजगारी का संकट भी कम होगा और दूसरे प्रदेशों से लौटने वाले श्रमिकों को अपने ही प्रदेश में रोजगार का मौका मिलेगा। प्रवासी श्रमिकों को नियोजित करने में सरकार अगर सफल होती है तो इससे प्रदेश का विकास तेज हो सकता है। निश्चित रूप से यह बड़ी चुनौती है लेकिन उतना ही बड़ा अवसर भी है।

अगर प्रदेश के समग्र औद्योगीकरण की शुरूआत होती है तो 23 करोड़ की आबादी जो अभी एक बड़ी चुनौती लगती है वह 46 करोड़ हाथ बनकर प्रदेश के विकास को शिखर पर पहुंचाने में महती भूमिका भी अदा कर सकती है। इसलिए नब्बे लाख एमएसएमई इकाइयों के वित्त पोषण के जरिए हरेक यूनिट में एक रोजगार बनाने की पहल, लेबर रिफार्म के जरिए निवेश आकर्षित करने के प्रयास, मनरेगा और ओडीओपी जैसी योजनाएं विकास के साथ रोजगार अवसरों का सृजन भी करेंगी। इसलिए प्रदेश सरकार के समक्ष चुनौती बड़ी है लेकिन यह अवसर भी उतना ही बड़ा है।

RELATED ARTICLES

‘चोटी विवाद’ पर ब्रजेश पाठक का बड़ा दांव…बटुकों का तिलक लगाकर किया सम्मान, विपक्ष ने मांगा इस्तीफा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों 'चोटी विवाद' ने नया मोड़ ले लिया है, जिसके केंद्र में प्रयागराज का माघ मेला और...

महाशिवरात्रि पर पशुपतिनाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब …आठ लाख श्रद्धालुओं और हजारों सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के साथ भव्य तैयारियां

काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित विश्व प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में इस वर्ष महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ने की...

7 साल से न बैठे, न लेटे…माघ मेले में इस युवा साधु ने सबको चौंकाया

प्रयागराज। प्रयागराज में आस्था का केंद्र बने माघ मेले में मंत्रोच्चार और आध्यात्मिक माहौल के बीच साधुओं की विभिन्न भावभंगिमाएं और विचित्र व्यवहार बरबस...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...