back to top

कृषि कानूनों पर गतिरोध दूर करने के लिए किसान संगठनों के साथ केंद्र की वार्ता

नई दिल्ली। कृषि कानूनों पर एक महीने से ज्यादा समय से चल रहे गतिरोध को खत्म करने के लिए प्रदर्शनकारी किसानों के संगठनों और तीन केंद्रीय मंत्रियों के बीच छठे दौर की वार्ता बुधवार दोपहर शुरू हुई। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, रेलवे, वाणिज्य और खाद्य मंत्री पीयूष गोयल तथा वाणिज्य राज्य मंत्री सोम प्रकाश यहां विज्ञान भवन में 41 किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा कर रहे हैं।

कुछ दिनों के अंतराल के बाद दोनों पक्षों के बीच छठे दौर की वार्ता आरंभ हुई है। पिछली बैठक पांच दिसंबर को हुई थी। आंदोलन कर रहे किसान अपनी मांगों पर डटे हुए हैं कि केवल तीनों नए कृषि कानूनों को निरस्त करने की प्रक्रिया और एमएसपी पर कानूनी गारंटी प्रदान करने समेत अन्य मुद्दों पर ही चर्चा होगी। केंद्र ने सितंबर में लागू तीनों नए कृषि कानूनों पर गतिरोध दूर करने के लिए खुले मन से तार्किक समाधान तक पहुंचने के लिए यूनियनों को 30 दिसंबर को वार्ता के लिए आमंत्रित किया था।

संयुक्त किसान मोर्चा ने मंगलवार को अपने पत्र में कहा था कि एजेंडा में तीनों विवादित कानूनों को निरस्त करने और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी देने के विषय को शामिल करना चाहिए। छठे दौर की वार्ता नौ दिसंबर को ही होने वाली थी लेकिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और यूनियन के कुछ नेताओं के बीच बातचीत में कोई नतीजा नहीं निकलने पर बैठक रद्द कर दी गई थी। शाह से मुलाकात के बाद सरकार ने किसान संगठनों को एक प्रस्ताव भेजा था जिसमें नए कानून में सात-आठ संशोधन करने और एमएसपी पर लिखित आश्वासन देने की बात कही थी।

सरकार ने तीनों कृषि कानूनों को निरस्त किए जाने से इनकार कर दिया था। कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले एक महीने से भी ज्यादा समय से हजारों किसान राष्ट्रीय राजधानी की अलग-अलग सीमा पर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन में ज्यादातर पंजाब और हरियाणा के किसान हैं। सरकार ने कहा है कि इन कानूनों से कृषि क्षेत्र में सुधार होगा और किसानों की आमदनी बढ़ेगी लेकिन प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों को आशंका है कि नए कानूनों से एमएसपी और मंडी की व्यवस्था कमजोर होगी और किसान बड़े कारोबारी घरानों पर आश्रित हो जाएंगे।

RELATED ARTICLES

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

डॉ. राजेश्वर सिंह के नेट जीरो संकल्प को मिला नया विस्तार, दूसरी बार अभियान से जुड़े मेगा स्टार संजय दत्त

ये नेट जीरो का मूवमेंट केवल सरोजिनी नगर में नहीं, पूरे हिंदुस्तान में लेकर जाना है : संजय दत्त लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर टीम इंडिया में जगह बनाई

मुंबई। भारतीय टी20 क्रिकेट में शनिवार को बदलाव की नई बयार देखने को मिली जब श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह राष्ट्रीय...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को बजरंगबली का हुआ विशेष शृंगार, लगा भंडारा

लखनऊ। शनिवार का दिन भी भगवान बजरंगबली के नाम होता है इस दिन भी पवनसुत हनुमान की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती...

सनातन धर्म और वैदिक संस्कृति के समन्वय से ही विश्वगुरु बनेगा भारत : जगद्गुरु रामभद्राचार्य

अखिल भारतीय संस्कृत परिषद् के विकास के लिए रामभद्राचार्य ने दिए एक लाख रुपये सनातन धर्म और भारतीय वैदिक संस्कृति का सामंजस्य विषय पर विशिष्ट...

ब्लू स्टार आपरेशन में शहीद हुए निर्दोष सिखों की याद में अरदास

श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला में अरदास कार्यक्रम आयोजनलखनऊ। शनिवार को श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला लखनऊ में अरदास एवं...

लक्ष्मण टीला पर बनेगा लक्ष्मण जी का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा के छठवें दिन चित्रकूट एवं वनवास प्रसंग का वर्णनन्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्षलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु...

अधिक मास का कालाष्टमी व्रत कल, होगी कालभैरव की पूजा

जीवन की बाधाएं, भय, नकारात्मक शक्तियां और कष्ट दूर होते हैंलखनऊ। हिंदू धर्म में कालाष्टमी भगवान शिव के उग्र एवं रक्षक स्वरूप काल भैरव...

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...