back to top

सीबीएसई ने की लंबित बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोमवार को कक्षा 10वीं और 12वी की लंबित बोर्ड परीक्षाओं के एक जुलाई से 15 जुलाई के बीच आयोजित कराने की घोषणा की। कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए 25 मार्च को लागू देशव्यापी लॉकडाउन के कारण परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थी। कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा केवल उत्तर पूर्वी दिल्ली में लंबित है।

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक, संयम भारद्वाज ने कहा, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं चार दिन तक चलेंगी। पहला पेपर सामाजिक विज्ञान का होगा, जबकि अगले दिन छात्रों को विज्ञान की परीक्षा देनी होगी। उन्होंने बताया, 10 जुलाई को हिंदी के दोनों पाठ्यक्रमों और 15 जुलाई को अंग्रेजी के दोनों पाठ्यक्रमों की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

छात्रों के लिए स्वास्थ्य दिशानिर्देशों के बारे में भारद्वाज ने कहा कि छात्रों को मास्क पहन कर परीक्षा केंद्रों पर आना होगा और उन्हें अपनी पानी की बोतलें स्वयं लानी होंगी। उन्होंने कहा, माता-पिता को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका बच्चा बीमार नहीं है। सभी परिक्षार्थियों को सामाजिक दूरी के मानदंडों का कड़ाई से पालन करना होगा।

कक्षा 12वीं की गृह विज्ञान की परीक्षा एक जुलाई को आयोजित की जाएगी और अगले दिन हिंदी के दोनों पाठ्यक्रमों की परीक्षा होगी। कक्षा 12वीं के व्यावसायिक अध्ययन की परीक्षा नौ जुलाई के लिए निर्धारित की गई है। इसके बाद 10 जुलाई को जैव प्रौद्योगिकी और 11 जुलाई को भूगोल की परीक्षा होगी।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...