back to top

मेरठ में महिला की हत्या के प्रयास के मामले का खुलासा,तीन लोग गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले में सरधना थाने की पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों में एक महिला भी शामिल है, जिसने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी सौतेली सास की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस के अनुसार, 12 अक्टूबर को सरधना निवासी मुकेश चंद ने सूचना दी थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी पत्नी सीमा देवी को गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद सरधना थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर दो विशेष टीम का गठन किया गया तथा पुलिस की विशेष इकाई स्वाट टीम देहात को भी जांच में शामिल किया गया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घायल सीमा देवी मुकेश की दूसरी पत्नी हैं जबकि पहली पत्नी से उनके बेटे शुभम उर्फ अश्विनी की शादी कोमल से हुई है। सीमा देवी लंबे समय से बच्चा गोद लेना चाहती थीं, जिसका कोमल विरोध करती थी।

उसे आशंका थी कि बच्चा गोद लेने से संपत्ति में उसका हिस्सा कम हो जाएगा। इसी रंजिश में कोमल ने अपने भाई भव्य से सास की हत्या करवाने की साजिश रची। भव्य ने अपनी बहन से डेढ़ लाख रुपये में सौदा तय किया और घटना वाले दिन नकाब लगाकर सरधना स्थित घर में घुसकर सीमा देवी पर गोली चला दी। गोली महिला के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गई। पूछताछ में भव्य ने बताया कि वारदात में प्रयुक्त पिस्तौल उसे उसके दोस्त हर्षित ने उपलब्ध कराई थी। पुलिस ने तीनों अभियुक्त कोमल, उसका भाई भव्य और सहयोगी हर्षित को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। भव्य की निशानदेही पर एक पिस्तौल बरामद की गई है।

RELATED ARTICLES

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

चुनौतियां पसंद हैं, पर्दे के पीछे नहीं रहना चाहता : बुमराह

अहमदाबाद। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप में खिताब का बचाव करना अपने करियर के सबसे संतोषजनक अनुभवों में से एक...

धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक

गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की...

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला आज से

मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगीलखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ...

‘नृत्य’ नाटक ने दिया संदेश प्रकृति में मृत्यु जीवन का है प्रारंभ

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन पुनीत मित्तल के निर्देशन में बली आॅडिटोरियम में प्रभावी रूप में किया गया लखनऊ। यायावर रंगमंडल...

फिल्म कैलेंडर का ट्रेलर हुआ लॉन्च

कैलेंडर मूल रूप से एक कन्नड़ फिल्म हैलखनऊ। आगामी महिला-केंद्रित फिल्म कैलेंडर की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें मीडिया को फिल्म के...

सगी बहनों की मार्मिक कहानी है नाटक ‘दो अकेली’

नाटक दो-अकेली का सफल मंचनलखनऊ। श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रांट वर्ष 2025-26...

अलविदा जुमा की नमाज आज, तैयारियां पूरी

लखनऊ। रमजानुल मुबारक का बाबरकत महीना धीरे-धीर रुखसत हो रहा है। रोजेदारों की इबादत में कोई कमी नहीं है। 13 मार्च को रमजान के...