back to top

एसआरएमयू पर बिना मंजूरी विधि पाठ्यक्रम चलाने का मामला दर्ज

लखनऊ / बाराबंकी । बाराबंकी में स्थित श्री राम स्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय(एसआरएमयू) के खिलाफ पिछले तीन वर्ष से कथित रूप से बिना मंजूरी के विधि पाठ्यक्रम संचालित करने के लिए धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 के तहत नोडल एजेंसी उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा आयोग की ओर से शिकायत मिलने के बाद बुधवार को बाराबंकी नगर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई।

उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा आयोग के अतिरिक्त सचिव दिनेश कुमार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 और 2024-25 के दौरान अपने विधि पाठ्यक्रम में छात्रों को दाखिला दिया और सक्षम प्राधिकारी से अनुमोदन न मिलने के बावजूद परीक्षाएं भी आयोजित कीं।शिकायत में कहा गया है कि वर्ष 2025-26 सत्र के लिए भी विधि पाठ्यक्रम के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया कथित तौर जारी थी।

अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।आयोग ने कहा कि यह कृत्य छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है और निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 तथा संबंधित नियमों का उल्लंघन है। एक सितंबर को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) समेत विभिन्न छात्र समूहों द्वारा विश्वविद्यालय के खिलाफ किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद अयोध्या संभागीय आयुक्त ने एक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की थी, जिसके बाद यह प्राथमिकी दर्ज की गई है। दिनेश कुमार ने शिकायत में कहा, विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्वाई की सिफारिश की गई है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज में एबीवीपी कार्यकर्ताओं समेत कई छात्र घायल हो गए थे, जिस पर विपक्षी दलों के साथ-साथ भाजपा ने भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...

नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जंहा हमारा है का मंचन...