back to top

कार्टुन कैरेक्टर बिट्टू ने बच्चों के साथ की मस्ती

निकेलोडियन ने टीचर्स डे पर बच्चों को दिया अपने असली हीरोज का सम्मान करने का मौका
लखनऊ। बच्चों की खुशियों और उनकी दुनिया का जश्न मनाने वाले अग्रणी ब्रांड निकेलोडियन ने इस टीचर्स डे को और खास बना दिया। लाखों बच्चों के दोस्त बन चुके किरदारों और कहानियों से जुड़े इस चैनल ने टीचर्स ट्रॉफीज पहल के जरिए कक्षाओं में जश्न का माहौल बना दिया। यह पहल बच्चों को अपने असली हीरोज — यानी उनके शिक्षकों — को सम्मानित करने का मौका देती है, यह याद दिलाते हुए कि सराहना सिर्फ एकतरफा नहीं होनी चाहिए। भारतीय शिशु मंदिर में राउंड टेबल इंडिया के सहयोग से, मशहूर निकटून बिट्टू ने अपनी मस्तीभरी अदाओं और जोशीले अंदाज से माहौल को रंगीन बना दिया। बच्चों ने निक-थीम वाले कार्ड्स के जरिए अपने शिक्षकों को मजेदार श्रेणियों में नामांकित किया — जैसे टेक विजार्ड अवॉर्ड उस शिक्षक के लिए जो हर तकनीकी समस्या को पल में हल कर देता है, ट्रेंड स्पॉटर जो हमेशा नए ट्रेंड्स में आगे रहता है, और अल्टीमेट आॅल-राउंडर जो हर काम में माहिर है। इस खास मौके पर बिट्टू सोनिक के बिट्टू बहानेबाज से शिक्षकों को ताज पहनाकर उनका सम्मान किया, जबकि सभी शिक्षकों को उनके समर्पण और देखभाल के लिए एक विशेष आभार उपहार भी दिया गया।
निकेलोडियन की यह पहल अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली सहित कई शहरों में हजारों बच्चों तक पहुंच रही है। टीचर्स ट्रॉफीज का उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों के बीच उस अनोखे रिश्ते को सलाम करना है, जो सम्मान, मस्ती और यादगार पलों पर आधारित होता है। इस टीचर्स डे, निकेलोडियन ने एक बार फिर याद दिलाया कि हीरो सिर्फ कहानियों में नहीं होते — वे हर क्लासरूम में मौजूद होते हैं, और कभी-कभी, उन्हें ताज पहनाने का मौका बच्चों को मिलना चाहिए।

RELATED ARTICLES

धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक

गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की...

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला आज से

मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगीलखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ...

‘नृत्य’ नाटक ने दिया संदेश प्रकृति में मृत्यु जीवन का है प्रारंभ

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन पुनीत मित्तल के निर्देशन में बली आॅडिटोरियम में प्रभावी रूप में किया गया लखनऊ। यायावर रंगमंडल...

फिल्म कैलेंडर का ट्रेलर हुआ लॉन्च

कैलेंडर मूल रूप से एक कन्नड़ फिल्म हैलखनऊ। आगामी महिला-केंद्रित फिल्म कैलेंडर की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें मीडिया को फिल्म के...

सगी बहनों की मार्मिक कहानी है नाटक ‘दो अकेली’

नाटक दो-अकेली का सफल मंचनलखनऊ। श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रांट वर्ष 2025-26...

अलविदा जुमा की नमाज आज, तैयारियां पूरी

लखनऊ। रमजानुल मुबारक का बाबरकत महीना धीरे-धीर रुखसत हो रहा है। रोजेदारों की इबादत में कोई कमी नहीं है। 13 मार्च को रमजान के...