back to top

कप्तानी करना आसान नहीं है,पंत पर काफी दबाव है : जस्टिन लैंगर

मुंबई। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि 27 करोड़ रुपये की कीमत हमेशा अच्छे प्रदर्शन की गारंटी नहीं देती, लेकिन पंत को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम की कप्तानी करने से पड़ने वाले दबाव का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने यह बात तब कही जब उनकी टीम प्ले-आफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है।मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल मैच में पंत एलएसजी के उन बल्लेबाजों में शामिल थे जो निकोलस पूरन (63) और मिचेल मार्श (44) से मिली अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए।

एलएसजी का स्कोर आठ ओवर में एक विकेट पर 123 रन था लेकिन आखिर में उसकी टीम पांच विकेट पर 228 रन ही बना पाई और उसे छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। एलएसजी ने पंत को मोटी धनराशि में अपनी टीम से जोड़ा था लेकिन वह पिछले सत्र की तरह इस सत्र में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। लैंगर ने एलएसजी की हार के बाद यहां पत्रकारों से कहा, मुझे नहीं लगता कि इसका किसी तरह की धनराशि से कोई संबंध है। कप्तान का पद संभालना आसान नहीं होता है और उन पर काफी दबाव रहता है। वह लगातार अपनी तरफ से अच्छा प्रयास कर रहा है और कड़ी मेहनत कर रहा है। उन्होंने कहा, जब हम उसे मुस्कुराते हुए और जोशीले अंदाज में खेलते हुए देखते हैं तो हमें बहुत अच्छा लगता है।

वह फॉर्म में वापसी करने से ज्यादा दूर नहीं है। लैंगर ने कहा कि पंत चुनौतियों का डटकर सामना करते रहेंगे।उन्होंने कहा,हमने दो दिन पहले यहां एक अभ्यास मैच खेला था और पंत ने लगभग 40 या 30 गेंदों में 95 रन बनाए थे। उसे देखकर लगता है कि यह ज्षभ पंत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। लैंगर ने कहा,हमने उन्हें टेस्ट क्रिकेट में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए दूसरी टीम पर हावी होते हुए देखा है। उन्होंने दो दिन पहले जिस तरह से बल्लेबाजी की वह टीम के लिए अच्छा संकेत है।

उम्मीद है कि वह आगे हमें मैच जिताएंगे। आस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने अपने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव को सकारात्मक करार दिया। पूरन भी खराब दौर के बाद फॉर्म में लौट गए हैं।उन्होंने कहा,हमने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव किया क्योंकि आप सही संयोजन तैयार करने की कोशिश करते हैं और देखते हैं कि टीम के लिए सबसे अच्छा तरीका कौन सा है। अगर आप जीत रहे हैं, तो हर कोई कहता है कि संयोजन सही है। आज हमारी बल्लेबाजी का सकारात्मक पहलू निकी पूरन थे।

RELATED ARTICLES

सीजफायर बेअसर, लेबनान पर इजरायल का हमला, 17 की मौत

सीजफायर कागजी साबित होता दिख रहा है क्योंकि इजरायल और लेबनान के बीच संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा। दक्षिण लेबनान पर इजरायल...

सनराइजर्स के खिलाफ बल्लेबाजी में सुधार करना होगा पंजाब किंग्स को

हैदराबाद। पिछले दो मैचों में बल्लेबाजों की नाकामी के कारण हार का सामना करने वाली पंजाब किंग्स की टीम को अगर अपना अभियान वापस...

बंगाल में जीत के बावजूद राज्यसभा में भाजपा को तत्काल दो-तिहाई बहुमत मिलने की संभावना नहीं

नयी दिल्ली। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार जीत के बावजूद पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को निकट...

शारीरिक शोषण के आरोप में कैबिनेट मंत्री का गनर गिरफ्तार

वाराणसी। वाराणसी पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक महिला का चार साल तक शारीरिक शोषण करने और गर्भपात कराने के आरोप में उत्तर...

केरल में सीटें बढ़ने के बावजूद भाजपा के वोट शेयर में मामूली बढ़ोतरी

तिरुवनंतपुरम। केरल विधानसभा चुनाव में भाजपा को तीन सीटों पर जीत मिली, लेकिन उसके वोट शेयर में 2021 के मुकाबले कोई बड़ी बढ़ोतरी दर्ज...

असम चुनाव…भारी जनादेश से उम्मीदें बढ़ीं, भाजपा को मिली नयी राजनीतिक ताकत

गुवाहाटी।असम में मिले भारी जनादेश से उत्साहित भाजपा संभवत: राज्य में हिंदुत्व पर अपना ध्यान केंद्रित करती रहेगी। हालांकि पर्यवेक्षकों का कहना है कि...