back to top

पूर्वोत्तर में 2025 तक कैंसर के मामले 57,131 तक पहुंचने की आशंका

नई दिल्ली। पूर्वाेत्तर क्षेत्र में कैंसर के नए मामलों की संख्या 2025 तक 57,131 हो जाने की आशंका है जबकि 2020 में इस तरह के 50,317 मामलों के होने का अनुमान लगाया गया था। एक नई रिपोर्ट में इस बारे में बताया गया है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) तथा राष्ट्रीय रोग सूचना विज्ञान और अनुसंधान केंद्र (एनसीडीआईआर), बेंगलुरु ने विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर गुरुवार को यह रिपोर्ट जारी की।

आईसीएमआर के एक बयान में कहा गया कि भारत के पूर्वाेत्तर क्षेत्र में कैंसर के मामले और संबंधित स्वास्थ्य सूचकांक रिपोर्ट सभी आठ राज्यों में आबादी पर आधारित कैंसर रजिस्ट्री के द्वारा तैयार की गई है। बयान में कहा गया, आईसीएमआर-एनसीडीआईआर की रिपोर्ट पूर्वाेत्तर क्षेत्र की विविधता और समस्या की गंभीरता को रेखांकित करती है। पिछले कई वर्षों से राष्ट्रीय कैंसर रजिस्ट्री कार्यक्रम ने कैंसर का पता लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कैंसर की रोकथाम और नियंत्रण गतिविधियों के लिए आईसीएमआर इस क्षेत्र में अनुसंधान कर रहा है।

आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव के हवाले से बयान में कहा गया, रजिस्ट्री से मिले वैज्ञानिक साक्ष्यों के जरिए क्षेत्र में स्वास्थ्य की आधारभूत संरचना मजबूत की जा रही है और भविष्य में नीतिगत फैसला लेने में इससे मदद मिलेगी। रिपोर्ट के मुताबिक पुरुषों में 13.6 प्रतिशत ग्रास नली के कैंसर और 10.9 प्रतिशत फेफड़े के कैंसर से प्रभावित हुए जबकि महिलाओं में 14.5 प्रतिशत स्तन कैंसर और 12.2 प्रतिशत गर्भाशय के कैंसर से पीड़ित हुईं। मिजोरम के आइजोल जिले में सबसे ज्यादा पुरूषों (एक लाख आबादी में 269.4 व्यक्ति) और अरुणाचल प्रदेश के पापुमपारे जिले में सबसे ज्यादा महिलाएं (एक लाख आबादी में 219.8 महिलाएं) कैंसर से पीड़ित हुई।

बयान में कहा गया कि तंबाकू के कारण 49.3 प्रतिशत पुरूष 22.8 प्रतिशत महिलाएं कैंसर से पीड़ित हुईं। पूर्वाेत्तर के आठ राज्यों में सबसे ज्यादा 64.5 प्रतिशत लोग त्रिपुरा में तंबाकू का इस्तेमाल करते हैं जबकि सिक्किम में सबसे कम 17.9 प्रतिशत लोग तंबाकू लेते हैं। पूर्वाेत्तर के अन्य राज्यों की तुलना में सबसे ज्यादा अरुणाचल प्रदेश में 15 से ज्यादा उम्र के पुरूष (59 प्रतिशत) और महिलाएं (26.3 प्रतिशत) शराब का सेवन करते हैं।

RELATED ARTICLES

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कई राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन

नयी दिल्ली। नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आधिकारिक आवास के बाहर धरने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा एवं...

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के चार स्टेशन बंद

नयी दिल्ली। सुरक्षा कारणों से बुधवार सुबह मध्य दिल्ली में चार मेट्रो स्टेशन - जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय को बंद...

साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते मुहैया कराने वाले गिरोह के तीन लोग गिरफ्तार

इंदौर (मध्यप्रदेश)। देश के अलग-अलग राज्यों में शेयर कारोबार और निवेश के नाम पर की जाने वाली साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते...

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आजअ प्रमुख रिक्तियों और सीईओ नियुक्ति पर चर्चा की संभावना

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नए महासचिव की नियुक्ति, ट्रस्टी के तीन खाली पदों को भरने...

साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते मुहैया कराने वाले गिरोह के तीन लोग गिरफ्तार

इंदौर (मध्यप्रदेश)। देश के अलग-अलग राज्यों में शेयर कारोबार और निवेश के नाम पर की जाने वाली साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...