back to top

मंत्रिमंडल ने NHPC को लैंको की तीस्ता पनबिजली परियोजना के अधिग्रहण की मंजूरी दी

नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनएचपीसी को कर्ज में फंसी कंपनी लैंको की सिक्किम स्थित 500 मेगावाट की तीस्ता जल विद्युत परियोजना का अधिग्रहण करने की बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने यह जानकारी दी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने एनएचपीसी लिमिटेड को सिक्किम स्थित लैंको तीस्ता जल विद्युत परियोजना का अधिग्रहण करने और इसे पूरा करने की मंजूरी दे दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए निर्णयों के बारे में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए जेटली ने कहा कि बिजली परियोजना के बचे कार्यों को पूरा करने के लिए एनएचपीसी को 574.04 करोड़ रुपए खर्च करने की भी मंजूरी दी गई। परियोजना जुलाई 2018 की कीमतों के आधार पर 5,748.04 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होगी। परियोजना से 240 करोड़ यूनिट बिजली तैयार होगी। इसकी पूरी क्षमता 500 मेगावाट होगी। तीस्ता-छह जलविद्युत परियोजना सिक्किम के सिरवाणी गांव में एक नदी जल विद्युत परियोजना है। परियोजना तीस्ता नदी बेसिन की विद्युत संभावनाओं का इस्तेमाल में लाने के लिए लगाई गई है। परियोजना से अत्यधिक व्यस्त समय में बिजली की मांग पूरी की जा सकेगी।

RELATED ARTICLES

यूपी के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात, योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

लखनऊ। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। राज्य...

नौ सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले, आलोक सिंह बने पीएसी के नए डीजी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। शासन...

अदाणी पोर्ट्स 1,500 करोड़ रुपये में जेपी फर्टिलाइजर्स का अधिग्रहण करेगी

नयी दिल्ली। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह जयप्रकाश एसोसिएट्स से जेपी फर्टिलाइजर्स एंड इंडस्ट्रीज में 100...

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी कानून में होगा संशोधन, मंत्रालय ने सप्लायर्स को पांच साल की जेल का सुझाव रखा

नयी दिल्ली। खिलाड़ियों को प्रतिबंधित पदार्थों की तस्करी और वितरण को अपराध की श्रेणी में लाने के लिये राष्ट्रीय डोपिंग रोधी कानून में फिर...

अमेरिका ने करोड़ों डॉलर की ठगी के मामले में भारत से संचालित कॉल सेंटर बंद कराया

न्यूयॉर्क। अमेरिका के अधिकारियों ने तकनीकी सहायता के नाम पर अमेरिकियों से कथित तौर पर करोड़ों डॉलर की ठगी करने वाले भारत से संचालित...

आरसीबी की निगाहें शीर्ष स्थान पर, सनराइजर्स हैदराबाद की कोशिश पहले क्वालीफायर में जगह बनाने पर

हैदराबाद। गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जब शुक्रवार को यहां अपने आखिरी आईपीएल लीग मैच में आमने-सामने होंगी...