back to top

भारत, इजराइल के बीच स्वास्थ्य सहयोग संबंधी समझौता को कैबिनेट की मंजूरी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को भारत और इजराइल के बीच स्वास्थ्य एवं दवा के क्षेत्र में सहयोग करने के बारे में समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने की मंजूरी दे दी।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि इस समझौता ज्ञापन के तहत डॉक्टरों, अन्य स्वास्थ्य पेशेवरों का आदान-प्रदान और प्रशिक्षण, मानव संसाधन विकास व स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं स्थापित करने में सहयोग जैसे क्षेत्रों को शामिल किया गया है।

इसमें फार्मास्युटिकल, चिकित्सा उपकरणों और सौंदर्य प्रसाधनों के विनियमन के संबंध में सूचनाओं का आदान-प्रदान भी शामिल है। बयान के मुताबिक इस समझौते में जलवायु संबंधी खतरे के समक्ष नागरिकों के स्वास्थ्य की नाजुकता का आकलन और नियंत्रण एवं अनुकूलन के उद्देश्य से जन-स्वास्थ्य संबंधी कार्वाइयों के बारे में विशेषज्ञता को साझा करना भी शामिल है।

इस समझौते के तहत जलवायु सहनीय अवसंरचना के साथ-साथ ग्रीन हेल्थकेयर (विषम जलवायु के अनुरूप अस्पताल) के विकास के लिए सहायता उपलब्ध कराने के लिए विशेषज्ञता को साझा किया जाएगा, विभिन्न प्रासंगिक क्षेत्रों में आपसी अनुसंधान को बढ़ावा दिया जाएगा और सहयोग का अन्य कोई क्षेत्र जिसका परस्पर निर्धारण किया जाए।

इस समझौते के तहत प्रत्येक पक्ष दूसरे पक्ष के संबद्घ निकायों द्वारा सहयोग के मुद्दों पर आयोजित किए जाने वाले गोलमेज, सेमिनारों, संगोष्ठियों, कार्यशालाओं और सम्मेलनों में अपने देशों के प्रतिनिधियों की भागीदारी को प्रोत्साहन देगा।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...

नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जंहा हमारा है का मंचन...