back to top

बीएसएफ ने जम्मू कश्मीर के कठुआ में सीमा पार 150 मीटर लंबी सुरंग का पता लगाया

जम्मू। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बुधवार को जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटी एक 150 मीटर लंबी सुरंग का पता लगाया है। इसका निर्माण आतंकवादियों की घुसपैठ के मकसद से किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीएसएफ के सतर्क जवानों ने पिछले छह महीने में कठुआ और सांबा जिलों में इस तरह की तीसरी सुरंग का पता लगाया है।

बीएसएफ के महानिरीक्षक (जम्मू फ्रंटियर) एनएस जमवाल ने कहा, बुधवार सुबह एक अभियान के दौरान बीएसएफ के जवानों ने हीरानगर सेक्टर के बोबियान गांव में सीमा पार से बनाई गई एक करीब 150 मीटर लंबी सुरंग का पता लगाया। सुरंग का पता चलने के बाद जामवाल और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। बीएसएफ अधिकारी ने कहा, इसके दूसरी तरफ पाकिस्तान का शेकरगढ इलाका है जो आतंकवादियों के ठिकानों के लिए कुख्यात है। हमारे पास सूचनाएं हैं जिसके चलते हम यहां होने वाली गतिविधियों को लेकर सतर्क थे।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी साजिशों को नाकाम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। जमवाल ने कहा कि रेत के बोरों पर मिले पाकिस्तानी चिन्ह इस सुरंग के निर्माण में पाकिस्तानी संगठनों का हाथ होने का साक्ष्य पेश करते हैं जोकि पिछली बार पता लगाई गई सुरंगों की तरह ही 25 से 30 मीटर गहरी और दो से तीन फुट व्यास की हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या यह सुरंग हाल-फिलहाल में बनाई गई है या पुरानी है तो उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है।

हालांकि, अधिकारी ने यह भी कहा कि सुरंग से मिले रेत के बोरों पर उत्पादन वर्ष 2016-17 है, ऐसे में यह पुरानी भी हो सकती है। उन्होंने कहा, हम इस सुरंग की लंबे समय से तलाश कर रहे थे और सुरंग-रोधी अभियान के दौरान इसका पता चला है जोकि पूरे अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चलाया जा रहा है। इस सुरंग के जरिए पूर्व में घुसपैठ की गई अथवा नहीं? इसका पता जांच के बाद ही चल पाएगा। जमवाल ने कहा कि बीएसएफ इस बात को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है कि फिलहाल इस सुरंग के जरिए घुसपैठ नहीं की गई है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...

नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जंहा हमारा है का मंचन...