back to top

प्रेम प्रसंग के चलते भाई ने बहन का सिर धड़ से किया अलग

जिला संवाददाता

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज एक युवक ने धारदार हथियार से उसका सिर धड़ से अलग कर उसकी हत्या कर दी।

बहन का सिर लेकर थाने जाते समय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

थाना फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम मिठवारा निवासी रियाज (22) ने अपनी सगी बहन आशिफा (18) का सिर धारदार हथियार से वार कर धड़ से अलग कर दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आशुतोष मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी रियाज को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी की बहन आशिफा का कथित तौर पर गांव के ही एक युवक चांद बाबू के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था

जिससे नाराज होकर उसने अपनी बहन की धारदार हथियार से सिर काटकर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार आशिफा को कुछ दिनों पहले चांद बाबू अपने साथ भगाकर ले गया था,

हालांकि बाद में पुलिस ने आशिफा को बरामद कर लिया

तथा उसके परिजनों की तहरीर पर चांद बाबू के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था।

ग्रामीणों ने बताया कि रियाज अपनी बहन और चांद बाबू के संबंधों से नाराज था

और इस कारण दोनों के बीच कहासुनी हुआ करती थी।

उन्होंने बताया कि आज भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी हुई

और गुस्से में आकर रियाज ने धारदार हथियार से आशिफा का सिर काटकर बेरहमी से हत्या कर दी।

बहन की हत्या करने के बाद रियाज उसका सिर लेकर घर से थाने की तरफ निकल पड़ा और काफी देर तक पैदल ही चलता रहा,

सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे रास्ते से कटे सिर के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचकर प्रेम प्रसंग जांच पड़ताल में लगे हुए है।

एएसपी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है

और आरोपी भाई को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

मप्र के रायसेन में दो बाइकाें की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत

रायसेन (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप...

करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

मथुरा। मथुरा जिले के गोवर्धन क्षेत्र से पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के जरिए लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले गिरोह के एक...

अमेठी में टेंट व्यवसायी के बेटे की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

अमेठी । अमेठी जिले में टेंट व्यवसायी के बेटे की कथित तौर पर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...