back to top

एनसीसी कैडेट्स को ब्रिगेडियर श्रीवास्तव ने दिया लक्ष्य पर केंद्रित रहने का संदेश

लखनऊ। लखनऊ मुख्यालय के अंतर्गत 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में कैंप कमांडेंट कर्नल (डॉ) दिनेश कुमार पाठक तथा प्रशासनिक अधिकारी मेजर दिव्या शर्मा के नेतृत्व में दो एमटी बटालियन एएमसी सेंटर एंड कॉलेज में चल रहे 10 दिवसीय शिविर में 5 अगस्त को लखनऊ ग्रुप एनसीसी मुख्यालय के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पुनीत श्रीवास्तव द्वारा शिविर का निरीक्षण किया गया।

उनके आगमन पर सर्वप्रथम बालिका कैडेटों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया । तत्पश्चात ब्रिगेडियर पुनीत श्रीवास्तव ने शिविर में चल रहे प्रशिक्षण, ट्रेनिंग एरिया, लिविंग एरिया, चिकित्सकीय व्यवस्था, कुक हाउस का अवलोकन किया। कैंप प्रशिक्षण अधिकारी मेजर (डॉ.) मनमीत कौर सोढ़ी ने कैंप की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

कैडेटों को संबोधित करते हुए ब्रिगेडियर पुनीत श्रीवास्तव ने कहा कि एनसीसी का उद्देश्य युवाओं को अच्छा नागरिक बनाना है। कैंप में चल रहे प्रशिक्षण की सराहना करते हुए ब्रिगेडियर श्रीवास्तव ने कैडेटों को सदैव दृढ़ संकल्प के साथ सकारात्मक दृष्टिकोण से अपने लक्ष्य पर केंद्रित होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान ब्रिगेडियर पुनीत श्रीवास्तव ने बरेली में आयोजित थल सैनिक कैंप में उत्तर प्रदेश एनसीसी निदेशालय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में लखनऊ मुख्यालय की टीम के कैडेटों को सम्मानित किया जिन्होंने प्रदेश स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। कैंप कमांडेंट कर्नल (डॉ.) दिनेश कुमार पाठक ने ग्रुप कमांडर एनसीसी ग्रुप लखनऊ ब्रिगेडियर पुनीत श्रीवास्तव को धन्यवाद ज्ञापित किया I तत्पश्चात एनसीसी गान, राष्ट्र गान तथा भारत माता की जय के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

RELATED ARTICLES

पुडुचेरी के CM रंगासामी ने हासिल की अजेय बढ़त

पुडुचेरी। पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तहत पूरे केंद्र शासित प्रदेश में जारी मतगणना के दौरान मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय एन.आर. कांग्रेस (एआईएनआरसी) नेता...

अन्नाद्रमुक को पछाड़ मुख्य विपक्षी दल बनने की ओर टीवीके, अभिनेता विजय का दबदबा

नई दिल्ली। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के शुरुआती रुझानों ने राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में एक ऐतिहासिक बदलाव के संकेत दिए...

आपरेशन सिंदूर ने दुनिया को दिखाई भारत की सैन्य क्षमताएं : राजनाथ सिंह

नयी दिल्ली/ प्रयागराज। आ परेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ से कुछ दिन पहले, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को इसे भारतीय सेना द्वारा...

पश्चिम बंगाल में 178 और असम में 78 सीटों पर बीजेपी आगे,टीएमसी 110 पर सिमटी… यहां देखें परिणाम

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आज तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 के साथ-साथ सात विधानसभा सीटों पर...

ज्येष्ठ एकदंत संकष्टी चतुर्थी कल, 2 शुभ योग में में होगी बप्पा की पूजा

वैदिक पंचांग के अनुसार संकष्टी चतुर्थी पर शिव योग पूरे दिन बन रहा हैलखनऊ। हिंदू धर्म में संकष्टी चतुर्थी का व्रत भगवान गणेश जी...

गाजे-बाजे के साथ हुआ आचार्य श्री का डालीगंज आगमन

गोमती नगर जैन मंदिर में पंचकल्याणक पात्रों का सम्मान और तीर्थ संरक्षण पर मंथन लखनऊ। गोमती नगर जैन मंदिर में रविवार को आगामी पारस धाम...