back to top

शेयर बाजार में दो दिन की तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 388 अंक गिरावट के साथ बंद

मुंबई. स्थानीय शेयर बाजारों में पिछले दो कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर बृहस्पतिवार को विराम लग गया और बीएसई सेंसेक्स लगभग 388 अंक के नुकसान में रहा। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी और एचडीएफसी बैंक में बिकवाली से बाजार नीचे आया।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 388.40 अंक यानी 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65,151.02 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 493.32 अंक तक नीचे आ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 99.75 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,365.25 अंक पर बंद हुआ।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख का असर घरेलू बाजार पर पड़ा और बिकवाली दबाव लगातार बना रहा। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की पिछली बैठक का जो ब्योरा जारी हुआ है, उसमें आगे नीतिगत दर में वृद्धि को लेकर सदस्यों के बीच आम सहमति नहीं है और उनका रुख अलग-अलग है। यह पूर्व में नीतिगत दर में वृद्धि पर रोक लगाने के रुख के उलट है।

सेंसेक्स के शेयरों में आईटीसी सबसे ज्यादा 2.04 प्रतिशत नीचे आया। इसके अलावा पावर ग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, लार्सन एंड टुब्रो, नेस्ले, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस और जेएसडब्ल्यू स्टील में भी प्रमुख रूप से गिरावट रही।
दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में टाइटन, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, सन फार्मा, टेक महिंद्रा और भारती एयरटेल शामिल हैं।

यह खबर भी पढ़े— पॉप सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स की शादी डेढ़ साल भी नहीं चल पाई, पति ने तलाक के लिए दी अर्जी

RELATED ARTICLES

तमिलनाडु में 18,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी एलएंडटी, समझौते पर हस्ताक्षर

चेन्नई। बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने तमिलनाडु सरकार के साथ 18,600 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन परियोजनाओं...

इजरायल-लेबनान युद्धविराम का असर, तेल 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरा

नई दिल्ली। इजरायल और लेबनान के बीच युद्धविराम लागू करने पर सहमति बनने के बाद गुरुवार को वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में 1...

सेबी के हंटर से राजेश एक्सपोर्ट्स में लगा लोअर सर्किट, 99% तक राजस्व बढ़ाने के आरोप से LIC के शेयर भी टूटे

नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा आभूषण निर्यातक कंपनी राजेश एक्सपोर्ट्स और उसके प्रमोटर राजेश मेहता के खिलाफ सख्त अंतरिम आदेश...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में बोले सीएम योगी- पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण और रोजगार सृजन से जोड़कर आगे बढ़ाएं

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि पर्यटन विकास को केवल आधारभूत संरचना निर्माण तक सीमित न रखकर उसे सांस्कृतिक...

तमिलनाडु में 18,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी एलएंडटी, समझौते पर हस्ताक्षर

चेन्नई। बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने तमिलनाडु सरकार के साथ 18,600 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन परियोजनाओं...