back to top

सीलिएक रोग की वजह से नहीं पचती रोटी

पीजीआई में पोषण माह पर जागरूकता कार्यक्रम

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। कई लोगों को रोटी, पराठा, पूड़ी खाने से पेट में दर्द होता है। गैस बनती है। अक्सर यह समस्या अक्सर बनती रहती है तो यह सीलिएक रोग के लक्षण हो सकते हैं। दरअसल सीलिएक रोग में गेंहू से एलर्जी होती है।

यह जानकारी बुधवार को संजय गांधी पीजीआई में आयोहित राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर विशेषज्ञों ने दी। इस मौके पर ने बताया कि पाीडियाट्रिक गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के प्रो एल के भारती बताया कि सीलिएक बीमारी में शरीर गेहूं में मौजूद ग्लूटेन प्रोटीन के प्रति एलर्जिक हो जाता है। जिन लोगों को यह बीमारी होती है, उनका पाचन तंत्र गेहूं के आटे से बने किसी भी खाद्य को पचा नहीं पाता। नतीजतन यह खाना उनके लिए जहर बन जाता है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस बीमारी से ग्रसित अधिकांश लोगों को इस बीमारी के बारे में उम्र भर पता ही नहीं चल पाता।

ऐसे लोग पेट दर्द, उल्टी और इससे जुड़ी दूसरी बीमारियों का इलाज कराते रहते हैं। अगर समय रहते बीमारी की पहचान कर ग्लूटेन फ्री डाइट ना ली जाए तो आंतों का कैंसर तक हो सकता है। इसके अलावा हार्ट अटैक, आर्टरी डिजीज और दूसरी कार्डियोवस्कुलर डिजीज का खतरा रहता है। कार्यक्रम में मौजूद संस्थान के निदेशक प्रो. आर के धीमन ने कहा कि ग्लूटेन एलर्जी दूर करने का दुनिया में कोई भी इलाज नहीं है। ना ही इसकी कोई दवा मौजूद है। इलाज के तौर पर सिर्फ डाइट कंट्रोल की जाती है।

गेहूं के अलावा जौ और ज्वार में भी ग्लूटेन होता है, इसलिए जौ और ज्वार नहीं खाने की सलाह भी दी जाती है। कभी-कभी सीलिएक होने पर अगर डाइट कंट्रोल नहीं की गई है, तो दूध इंटॉलरेंस यानी दूध पचाने की ताकत भी खत्म हो जाती है, इसलिए सही समय पर इसका पता चलना जरूरी है। जिन्हें ग्लूटेन से एलर्जी है, उन्हें गेहूं के अलावा प्रोटीन की चीजें जैसे दूध, दूध से बने उत्पाद, अंडे, सारे मांसाहारी उत्पादों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। खाने में मक्के की रोटी दी जा सकती है। कार्यक्रम के दौरान प्रो एल के भारती व डायटीशियन नीलू द्वारा सीलिएक बीमारी पर लिखित पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।

क्या है सीलिएक बीमारी

सीलिएक रोग होने पर गेहूं में मौजूद प्रोटीन ग्लूटेन के विरुद्ध शरीर में एंटीबॉडीज बनती हैं। ये एंटीबॉडीज कई बार कुछ लोगों में आंतों में ग्लूटेन पचाने वाले तत्वों को डैमेज करने लगती हैं। जिससे वह व्यक्ति गेहूं और इससे बनी किसी भी चीजों को नहीं पचा पाता। आमतौर पर बच्चों में छह माह की उम्र के बाद इस बीमारी के लक्षण दिखते हैं। यह बीमारी अधिकांश मामलों में जेनेटिक है, लेकिन कुछ मामलों में परिवार में किसी सदस्य को हुए बिना भी यह हो सकती है।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया – पूर्व पुलिस अधिकारी को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक देने की मंजूरी

नयी दिल्ली । केंद्र ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि 2003 में एक अभियान के दौरान दो डकैतों को मार गिराने वाले...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...