back to top

बॉयज लॉकर रूम मामला : इंस्टाग्राम ने आपत्तिजनक सामग्री हटाई

नई दिल्ली। बॉयज लॉकर रूम मामले की कड़ी आलोचनाओं के बीच इंस्टाग्राम ने अपने मंच से अव्यस्क लड़कियों से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री मंगलवार को हटा ली। इससे पहले दिल्ली महिला आयोग ने सोमवार को इस मामले में इंस्टाग्राम और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया था।

दरअसल यह मामला इंस्टाग्राम पर चल रहे एक चैट समूह बॉयज लॉकर रूम से जुड़ा है। इस समूह में शामिल किशोर बच्चे लड़कियों के बारे में अश्लील और आपत्तिजनक बातें कर रहे थे। समूह के स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद इसे लेकर कड़ी आलोचना होने लगी जिसके बाद कंपनी ने यह कदम उठाया है।

इंस्टाग्राम ने एक बयान में कहा कि वह इस तरह के मामलों को काफी गंभीरता से लेता है। उसके उपयोक्ता मंच पर खुद को सुरक्षित और सम्मानजनक तरीके से प्रस्तुत कर सकें, यह सुनिश्चित करना उसकी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इंस्टाग्राम फेसबुक के स्वामित्व वाली तस्वीरें और वीडियो साझा करने की सोशल मीडिया एप है।

दिल्ली महिला आयोग ने सोशल मीडिया मंच पर अव्यस्क लड़कियों के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट करने को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। आयोग ने इस बारे में सोमवार को इंस्टाग्राम और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया था। फेसबुक के प्रवक्ता ने कहा, हम किसी भी तरह की यौन हिंसा को बढ़ावा देने या किसी का भी विशेषकर महिलाओं और युवाओं का उत्पीड़न करने वाले व्यवहार का समर्थन नहीं करते हैं। जो भी सामग्री हमारे सामुदायिक मानकों का उल्लंघन करती है, हम उस पर कार्रवाई करते हैं और हम इसके प्रति सजग हैं।

कंपनी ने कहा कि आपत्तिजनक सामग्री उसके सामुदायायिक मानकों का उल्लंघन है और इसे हटा लिया गया है। उसने आयोग का नोटिस मिलने से पहले ही मामले पर कार्वाई कर ली थी। दिल्ली पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ ने भी इस मामले में इंस्टाग्राम से बॉयज लॉकर समूह से जुड़े सदस्यों की जानकारी मांगी है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी बोले – संसद में महिला सशक्तीकरण की दिशा में देश ऐतिहासिक कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार संसद के तीन दिवसीय विशेष सत्र में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए...

केकेआर पहली जीत के लिए बेताब, घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगा गुजरात टाइटन्स

अहमदाबाद। लगातार खराब प्रदर्शन के कारण दबाव में चल रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शानदार...

तेज गेंदबाजी आक्रमण ने आरसीबी को खतरनाक टीम बना दिया

बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीन मैच जीतकर इतिहास रच...

मुंबई इंडियंस ने चोटिल अथर्व अंकोलेकर की जगह भगत को टीम में लिया

मुंबई। मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाकी बचे मैचों के लिए चोटिल अथर्व अंकोलेकर के स्थान पर कृष भगत को टीम...

डॉ. अंबेडकर जयंती पर बोले ASBSP अध्यक्ष- शिक्षा पर दें जोर, समता और समानता से ही समृद्ध होगा देश’

लखनऊ। लखनऊ के फैजुल्लागंज स्थित आर्थिक समृद्ध भारत समाज पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ...

नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, सिंघवी सहित नवनिर्वाचित सदस्यों ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन व नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ राज्यसभा की...