back to top

सीमा तनाव : लद्दाख के हालात पर भारत की पैनी नजर

  • दौलत बेग ओल्डी सेक्टर, पैंगोंग त्सो व अन्य क्षेत्रों में चीनी निर्माण पर सुरक्षा एजेंसियों ने सौंपी रिपोर्ट

नई दिल्ली। चीन के साथ चल रहे तनाव के बीच सुरक्षा एजेंसियों ने पूर्वी लद्दाख में चीनी सैन्य निर्माण पर एक विस्तृत रिपोर्ट सरकार को सौंपी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कैसे चीन इस क्षेत्र में सैकड़ों सैनिकों को लाने में सक्षम हुआ। सूत्रों ने इस बाबत जानकारी दी है।
रिपोर्ट में दौलत बेग ओल्डी सेक्टर और पैंगोंग त्सो सेक्टर सहित सबसे ऊपरी क्षेत्र से लेकर विभिन्न क्षेत्रों में चीनी निर्माण के बारे में सभी विवरण हैं।

सूत्रों ने कहा कि सरकार को एजेंसियों द्वारा इस बात से भी अवगत कराया गया है कि कैसे चीन इन क्षेत्रों में तेजी से निर्माण कर पाया और इतनी बड़ी तादाद में सैनिकों को लाने का प्रबंध कर सका। मई के पहले सप्ताह से चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के साथ पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में 5,000 से अधिक सैनिकों को तैनात किया।

शुरूआत में चीन ने बड़ी सैन्य टुकड़ी द्वारा भारतीय पक्ष को आश्चर्यचकित किया, लेकिन फिर भारत ने भी हालात को देखते हुए ऊंचाई वाले युद्ध में प्रशिक्षित अपने रिजर्व डिवीजन से सैनिकों को यहां तैनात करना शुरू कर दिया। मई के पहले सप्ताह से एलएसी पर कुछ स्थानों पर भारतीय क्षेत्र के अंदर बैठे चीनी सैनिकों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ।

इस कारण दोनों पक्षों कै सैनिकों के बीच कई बार झड़प की खबरें सामने आईं। आकलन के अनुसार, चीनी सैनिक भारतीय इलाके में और गहरी घुसपैठ करना चाहते थे, लेकिन भारतीय बलों द्वारा सैनिकों की समय पर तैनाती ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। वहीं, भारत और चीन इस शनिवार को लेफ्टिनेंट जनरल स्तर की वार्ता में रिश्तों को लेकर कुछ प्रगति करने की उम्मीद कर रहे हैं।

भारत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत की सीमाओं की सुरक्षा बनाए रखने के संबंध में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। साथ ही कहा है कि भारत शांति में विश्वास करता है और अपने क्षेत्र की रक्षा करना उसका दृढ़ संकल्प है। चीन की सेना की गतिविधियां एलएलसी के करीब बेहद कम हो चुकी है। यानी कोई बड़ी गतिविधि चीनी सेना की ओर से देखने को नहीं मिली है।

चीन की सेना के जवान पिछली पोजिशन के मुकाबले अब सौ यार्ड पीछे खिसक चुके हैं। इतना ही नहीं उन्होंने ऐसा कोई आक्रामक रवैया भी नहीं दिखाया ह और न ही सैनिकों की संख्या में किसी तरह का इजाफा देखने को मिला है। सीमा विवाद के बीच भारत-चीन में छह जून को लेफ्टिनेंट जनरल स्तर की बातचीत होगी।

एएनआई के सूत्रों के मुताबिक भारत की ओर से 14वीं बटालियन के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह चर्चा में शामिल होंगे। विवाद सुलझाने के लिए दोनों देशों की सेनाओं के बीच मंगलवार को भी बातचीत हुई थी। लद्दाख में सीमा विवाद को लेकर अब तक 10 बार चर्चा हो चुकी है। इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) ने गुरुवार को चंडीगढ़ और गुवाहाटी में दो कमांड हेडक्वार्टर बनाने का आदेश जारी किया है।

चंडीगढ़ हेडक्वार्टर का नेतृत्व आईजी रैंक के अधिकारी करेंगे जो एडिशनल डायरेक्टर जनरल (एडीजी) के रूप में काम करेंगे। वह लद्दाख, लेह और श्रीनगर के इलाकों की देखभाल करेंगे। गुवाहाटी सेक्टर उत्तर-पूर्वी भागों की देखरेख करेगा। पिछले साल अक्टूबर में, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 60 अतिरिक्त पदों के साथ आईटीबीपी के लिए दो नए हेडक्वार्टर को मंजूरी दी थी।

RELATED ARTICLES

संसद परिसर में राहुल गांधी समेत विपक्ष का काले कपड़ों में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के लगे नारे

नई दिल्ली। छात्र आंदोलन और नीट परीक्षा से जुड़े विवादों को लेकर बुधवार को संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के...

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कई राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन

नयी दिल्ली। नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आधिकारिक आवास के बाहर धरने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा एवं...

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के चार स्टेशन बंद

नयी दिल्ली। सुरक्षा कारणों से बुधवार सुबह मध्य दिल्ली में चार मेट्रो स्टेशन - जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय को बंद...

संसद परिसर में राहुल गांधी समेत विपक्ष का काले कपड़ों में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के लगे नारे

नई दिल्ली। छात्र आंदोलन और नीट परीक्षा से जुड़े विवादों को लेकर बुधवार को संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के...

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कई राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन

नयी दिल्ली। नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आधिकारिक आवास के बाहर धरने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा एवं...

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के चार स्टेशन बंद

नयी दिल्ली। सुरक्षा कारणों से बुधवार सुबह मध्य दिल्ली में चार मेट्रो स्टेशन - जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय को बंद...

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आजअ प्रमुख रिक्तियों और सीईओ नियुक्ति पर चर्चा की संभावना

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नए महासचिव की नियुक्ति, ट्रस्टी के तीन खाली पदों को भरने...

साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते मुहैया कराने वाले गिरोह के तीन लोग गिरफ्तार

इंदौर (मध्यप्रदेश)। देश के अलग-अलग राज्यों में शेयर कारोबार और निवेश के नाम पर की जाने वाली साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...