back to top

शहर के शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

 

सावन के चौथे सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती

लखनऊ। सावन के चौथे सोमवार को बड़ी संख्या में भक्तों ने मंदिर पहुंचकर भोलेनाथ के दर्शन किए। भोर से ही मंदिर के बाहर भक्तों की कतारें लग गई। बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों से शिवालय गूंज उठे। मनकामेश्वर मंदिर के गर्भगृह में किसी को प्रवेश नहीं मिला। बाहर से ही भक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
सावन के चौथे सोमवार पर डालीगंज स्थित मनकामेश्वर मठ मंदिर, मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर, राजेंद्रनगर स्थित श्री महाकाल मंदिर, सदर स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर, चौक स्थित कोनेश्वर, ठाकुर गंज स्थित पूर्वी मंदिर, बड़ा शिवालय, छोटा शिवालय और निरालानगर स्थित नर्मदेश्वर महादेव आदि मंदिरों में भक्तों ने पहुंचकर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। राजधानी के सभी शिवालयों में सुबह से ही हर-हर महादेव के जयकारे गूंज रहे थे। कोई हर-हर महादेव तो कोई ओम नम: शिवाय के मंत्रों का उच्चारण कर रहा था, हर तरफ भोले बाबा के मंत्रों का जाप चल रहा था। राजधानी के ऐतिहासिक सिद्धपीठ मनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्या गिरि ने श्रद्धालुओं के लिए आरती के साथ ही दर्शन के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए थे।

मनकामेश्वर मठ मंदिर में 11 कलश जल से अभिषेक:

डालीगंज स्थित महादेव मंदिर के कपाट भक्तों के लिए सुबह पांच बजे खुल गए। आदि गंगा गोमती के11 कलश जल से भोलेनाथ का अभिषेक हुआ। एक कुंतल खीर का भोग लगाकर भक्तों के बीच प्रसाद बांटा गया। सुबह करीब नौ बजे तक भक्तों की भीड़ लगी रही। दिन भर भक्तों का मंदिर आने का सिलसिला जारी रहा। मनकामेश्वर मंदिर मे भोर से ही लोगों की कतारें लगनी शुरू हो गई थी। शिव भक्तो ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच दर्शन किए। महंत देव्या गिरि ने भोर की आरती की। उसके बाद 5:30 बजे पट दर्शन के लिए खोले गये। इस बार भी भोलेनाथ के गर्भग्रह में जाने की इजाजत नहीं मिली, जिस वजह से भक्तों ने गर्भ गृह के बाहर से भगवान भोले के दर्शन किये।

महाकाल मन्दिर में हुई भस्म आरती:

राजेन्द्रनगर के महाकाल मन्दिर में सावन के चौैथे सोमवार को उज्जैन से मंगाया गया हरिहर जल से बाबा का अभिषेक हुआ। उसके बाद ब्रम्ह मुहूर्त में बाबा महाकाल की भस्म आरती हुई। उसके बाद भक्तों की ओर से महारुद्राभिषेक हुआ। रुद्राभिषेक में 51 लीटर दूध, 51 लीटर दही, सवा किलो शहद और सवा किलो शरकरा आदि पूजन सामग्री के साथ पूजन हुआ। शाम को 151 दीपों से महाकाल की भव्य आरती हुई। आरती के समय जय शिव ओंकारा तथा बाबा महाकाल के जयघोष से मन्दिर गूंज रहा था। अगले क्रम मे अमिताब अग्रवाल के सहयोग से बाबा को छप्पन भोग लगाया गया। बाद में छप्पन भोग प्रसाद को भक्तों को बांटा गया। जब बाबा का प्रसाद बंटा तो प्रसाद पाने के लिए भक्तों की लम्बी कतारे लग गई।

नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में 108 बेलपत्रों से हुआ अभिषेक

सावन के चौथे सोमवार पर निराला नगर स्थित पांच पीढ़ियों से प्रतिष्ठित नर्मदेश्वर महामदेव मंदिर में सर्वकल्याण के लिए 108 बेलपत्रों से अभिषेक किया गया। रोशनी से जगमग मंदिर परिसर में शंखवादन और घंटों के साथ बाबा की स्तुति आचार्य के मागदर्शन में विधिवत की गई। इस पूजन अनुष्ठान में अभिषेक अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, आराधना अग्रवाल, अलका बंसल, अभय अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, श्रेया अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

यहां भी हुए दर्शन

सावन के चौथे सोमवार पर चौक के कोतवालेश्वर, कोनेश्वर मन्दिर, ठाकुरगंज के कल्याण गिरि मन्दिर, रकाबगंज के सिद्धिनाथ मन्दिर, नागेश्वर मन्दिर, लालकुआं स्थित महाकालेश्वर मन्दिर, ठाकुरगंज के मां पूर्वी देवी एवं महाकालेश्वर मन्दिर, चौपटिया के बडा शिवाला और छोटा शिवाला में भी लोग दर्शन करने पहुंचे।

बाबा का दूध, बेसन, शहद और दही से किया अभिषेक

डालीगंज के मनकामेश्वर मंदिर में सबसे पहले गोमती के जल से महादेव का जलाभिषेक हुआ उसके बाद बाबा का दूध, बेसन, शहद, दही, तिल, जौ व चन्दन से बाबा महाअभिषेक एवं रुद्राभिषेक किया। ढोल, नागफनी, डमरू, शंख, नगाड़ा, मजीरा की ध्वनि पर जब महाआरती हुई उस क्षण पूरा मंदिर प्रांगण हर हर महादेव और जय शिव शम्भू जयघोष से गूंज उठा। श्रावण का अंतिम सोमवार होने के कारण श्रद्धालुओ की लम्बी लाइन लगी रही।

अयप्पा मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक

गोमतीनगर के लॉर्ड अयप्पा मंदिर में रुद्राभिषेक शुरू हुआ। चौक के छोटा व बड़ा शिवाला के साथ ही कल्याण गिरि मंदिर में पुजारी ने बाबा का शृंगार किया और श्रद्धालुओं ने बाहर से ही दर्शन किए। कोनेश्वर मंदिर और कोतवालेश्वर मंदिर में केवल पुजारी ने ही बाबा का शृंगार किया। हनुमान सेतु मंदिर परिसर के शिव लिंग के दर्शन भी बाहर से किए गए। गुलाचिन मंदिर, पिपलेश्वर महादेव मंदिर, मौनी बाबा मंदिर, तुलसी मानस मंदिर और इंद्रेश्वर मंदिर समेत राजधानी के सभी शिव मंदिरों में सुरक्षा बंदोबस्त के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना की।

उज्जैन की तर्ज पर हुई महाकाल की आरती

सावन के चौथे सोमवार पर राजेंद्र नगर द्वितीय मार्ग स्थित महाकाल मंदिर में सुबह भस्म आरती के साथ दर्शन शुरू हो गए। संयोजक अतुल मिश्र ने उज्जैन की तर्ज पर महाकाल की आरती की तो पूरा परिसर शिवमय हो गया। महाकाल के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। मंदिर के बाहर शारीरिक दूरी के साथ ही एलईडी पर श्रद्धालुओं ने बाबा की आरती के दर्शन किए।

बच्चों ने किया बाबा का शृंगार

द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में चौथे सोमवार को लोगों ने दर्शन किये। शाम को बच्चों द्वारा भोलेनाथ का विधि विधान से शृंगार किया गया। इस मौके पर बच्चों ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की। इस मौके पर मंदिर प्रांगण में भजन संध्या का आयोजन भी किया गया।

RELATED ARTICLES

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...