back to top

देश में बदल गया महिला-पुरुषों का बीएमआई

नई दिल्ली। देश के लोगों का बॉडी मास इंडेक्स अब बदल गया है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन ने देश के पुरुषों का औसत वजन 5 किलो और महिलाओं का भी औसत वजन 5 किलो बढ़ा दिया है। 10 साल बाद किए इस रिसर्च में कई और भी बदलाव किए गए हैं। हर दशक में दुनियाभर में चीजें बदलती रही हैं।

खान-पान से लेकर पहनावे तक। भारत भी इन बदलावों से अछूता नहीं रहा है। यहां भी तमाम चीजें बदली हैं और अब नया बदलाव भारतीय महिला और पुरुषों के वजन और ऊंचाई को लेकर है। दरअसल, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन ने वजन के पैमाने में 5 किलो और जोड़ा है। 65 किलो वाले पुरुष, 55 किलो वाली महिलाएं बिल्कुल फिट होंगे।

यानी देश के लोगों का बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) अब बदल गया है। 2010 में भारतीय पुरुषों का औसत वजन जहां 60 किलोग्राम था वहीं 2020 में इसे बढ़ाकर 65 किलोग्राम कर दिया गया है। एक दशक पहले जहां महिलाओं का औसत वजन 50 किलोग्राम था उसे अब बढ़ाकर 55 किलोग्राम कर दिया गया है। यानी आदर्श स्थिति में भारतीय महिलाओं और पुरुषों का वजन अब 5-5 किलोग्राम बढ़ गए हैं।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन ने न केवल भारतीय महिलाओं और पुरुषों के वजन में बढ़ोतरी की है बल्कि ऊंचाई को भी बढ़ा दिया है। एक दशक पहले भारतीय पुरुषों की ऊंचाई 5 फीट 6 इंच थी वहीं महिलाओं की हाइट 5 फीट थी। लेकिन 2020 में महिलाओं और पुरुषों की हाइट भी बढ़ाई गई है। नए रेफरेंस के तहत अब भारतीय पुरुषों की ऊंचाई बढ़कर 5 फीट 8 इंच कर दी गई है जबकि महिलाओं की हाइट बढ़ाकर 5 फीट 3 इंच कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...