back to top

भाजपा की विचारधारा सभी के लिए काम करने की सीख देती है : नितिन गडकरी

नागपुर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विचारधारा अपने कार्यकर्ताओं को जाति और धर्म से ऊपर उठकर सभी के लिए काम करना सिखाती है और पार्टी मुसलमानों के खिलाफ नहीं है।नागपुर में शुक्रवार को चुनाव प्रचार के दौरान गडकरी ने कहा कि यदि भाजपा-शिवसेना गठबंधन 15 जनवरी को होने वाले नागपुर महानगर पालिका चुनाव में पूर्ण बहुमत से जीतता है, तो लोगों की आकांक्षाएं और सपने पूरे होंगे।

उन्होंने कहा कि वह स्वयं उम्मीदवारों के प्रदर्शन की गारंटी देते हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता गडकरी ने शहर में तीन जनसभाएं कीं और पार्टी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया।केंद्रीय मंत्री ने कहा, हम मुसलमानों के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन आतंकवादियों और पाकिस्तान के खिलाफ हैं। इस देश के लिए बलिदान देने वाले मुसलमान हमारे लिए उतने ही प्रिय हैं जितने हिंदू। कोई मस्जिद, गुरुद्वारा या बौद्ध विहार जा सकता है, लेकिन हम कहते हैं कि हमारा खून एक है, हम भारतीय हैं और सभी के लिए काम करते हैं।

उन्होंने दोहराया कि भाजपा-शिवसेना गठबंधन के पूर्ण बहुमत से चुने जाने पर लोगों की सभी आशाएं, इच्छाएं और सपने पूरे होंगे।गडकरी ने कहा, “मैं भाजपा उम्मीदवारों की ओर से गारंटर रहूंगा।” इस दौरान उन्होंने स्वयं तथा महाराष्ट्र सरकार द्वारा कराई गई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का भी उल्लेख किया।

उत्तरी नागपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ विपक्षी नेता यह गलत सूचना फैला रहे हैं कि भाजपा के सत्ता में आने पर हिंसा होगी। नागपुर के सांसद ने कहा कि भाजपा की विचारधारा अपने कार्यकर्ताओं को बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए काम करना सिखाती है।

गडकरी ने कहा कि वह भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं और पार्टी की विचारधारा में विश्वास रखते हैं, लेकिन वह उन सभी के निर्वाचित प्रतिनिधि हैं जिन्होंने उन्हें वोट दिया है और जिन्होंने नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि वह जाति, धर्म और भाषा से ऊपर उठकर सभी के लिए काम करते हैं। उन्होंने इस गलत सूचना का भी खंडन किया कि भाजपा संविधान बदलना चाहती है और कहा कि कांग्रेस ने ही 80 बार संविधान में बदलाव करने की कोशिश की थी।

RELATED ARTICLES

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, पहले चरण में प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानें संचालित होंगी

लखनऊ । गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से अपने संचालन की ओर बढ़ रहा है।...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- अमेरिका में नई तेल रिफाइनरी में निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज

वॉशिंगटन/नयी दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज अमेरिका में 50 वर्ष में स्थापित...

पदक विजेता खिलाड़ियों की फीस होगी माफ, प्रदेश में खुलेगा बालिकाओं के लिए अलग स्पोर्ट्स कॉलेज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेजेज सोसाइटी की अहम बैठक बुधवार को खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव की अध्यक्षता...

चैत्र नवरात्र 19 से, पालकी पर सवार होकर आयेंगी मां भवानी

डोली में होगा माता का आगमन, प्रतिपदा तिथि का रहेगा क्षय और नौ दिन के होंगे नवरात्रिलखनऊ। नवरात्रि के नौ पवित्र दिनों में मां...

मां शीतला से की उत्तम स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना

लखनऊ। शीतलाष्टमी पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। भक्तों ने बासी प्रसाद शीतला माता को अर्पित कर सभी के सुख समृद्धि की...

दर्शकों को गुदगुदाने के साथ सीख भी दे गया ‘द प्रपोजल’

गुस्सा और बहस किसी भी रिश्ते को बर्बाद कर सकते हैंलखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्ट्स लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई...

पुस्तक लोकार्पण संग कई विभूतियों को मिला सम्मान

चेतना साहित्य परिषद ने मनाया 55वां संस्थापना दिवस समारोहलखनऊ। उ.प्र. सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चन्द्रभानु गुप्त की प्रेरणास्पद स्मृति में लब्धप्रतिष्ठित संस्था चेतना...

सत्ता और विद्रोह की कहानी है आयलैण्ड आफ ड्रीम्स

संत गाडगे सभागार में हुआ नाटक का मंचनलखनऊ। भारतेन्दु नाट्य अकादमी, लखनऊ में अध्ययनरत चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों द्वारा शुभदीप राहा के निर्देशक में...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, पहले चरण में प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानें संचालित होंगी

लखनऊ । गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से अपने संचालन की ओर बढ़ रहा है।...