back to top

भाजपा प्रदेश में क्षेत्रवार अनुसूचित वर्ग सम्मेलन करेगी आयोजित

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश में 6 अनुसूचित वर्ग सम्मेलन आयोजित करेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी के साथ भाजपा के नेता प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक सम्मेलनों को संबोधित करेंगे।

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र कनौजिया, प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर, सांसद ब्रजलाल एवं एमएलसी लाल जी निर्मल के साथ प्रदेश की टीम सम्मेलनों के सफल आयोजन के लिए जुटी हुई है। समन्वय का कार्य पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर कर रहे है। सम्मेलनों में प्रदेश सरकार के मंत्री असीम अरूण, बेबी रानी मौर्य, गुलाब देवी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता सांसद व विधायक सम्मिलित रहेंगे।

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र कनौजिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार 17 अक्टूबर को आनंद बिहार मैदान, हापुड़ में होने वाले पश्चिम क्षेत्र के अनुसूचित वर्ग सम्मेलन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी सम्बोधित करेगें। प्रदेश सरकार के मंत्री, पार्टी के नेता, सांसद, विधायक भी सम्मेलन को सम्बोधित करेगें।

उन्होंने बताया कि ब्रज क्षेत्र का अनुसूचित वर्ग सम्मेलन 19 अक्टूबर को नुमाइस ग्राउण्ड, अलीगढ़ में आयोजित किया जाएगा। वहीं कानपुर क्षेत्र-बुन्देलखण्ड क्षेत्र का अनुसूचित वर्ग सम्मेलन 28 अक्टूबर को कानपुर में आयोजित होगा। काशी क्षेत्र का सम्मेलन 30 अक्टूबर को प्रयागराज में तथा गोरखपुर क्षेत्र का सम्मेलन 3 नवम्बर को गोरखपुर में विजय शंखनाद करेगा। 2 नवम्बर को राजधानी लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर मैदान में विशाल जनसैलाब के साथ अवध क्षेत्र का अनुसूचित वर्ग सम्मेलन संपन्न होगा।

सीएम योगी महिला सम्मेलनों को करेंगे सम्बोधित

भाजपा महिला मोर्चा विधानसभा स्तर पर आयोजित महिला सम्मेलनों से नारी वंदन कर रहा है। इसी क्रम में महिला मोर्चा के 6 महिला सम्मेलनों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्बोधित करेगें। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 अक्टूबर को बुलंदशहर में महिला सम्मेलन को सम्बोधित करेगें। वहीं 19 अक्टूबर को हाथरस तथा 28 अक्टूबर को औरैया में आयोजित महिला सम्मेलन को सम्बोधित करेगें। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 अक्टूबर को मीरजापुर तथा 2 नवम्बर को हरदोई व 3 नवम्बर को बलिया में महिला सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी का दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे, सीएम योगी ने किया स्वागत

6,332 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात और गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर हैं,...

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने तिरुमला मंदिर में दर्शन पूजन किया

तिरुपति । उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने मंगलवार को तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की।उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने वैदिक पुजारियों के साथ...

UP ने फार्मर आईडी बनाने में दक्षता का लोहा मनवाया, केंद्र ने 20 मई तक बढ़ाई समय सीमा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने एक बार फिर कृषि के क्षेत्र में अपनी प्रशासनिक कुशलता और तकनीकी दक्षता का लोहा मनवाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

प्रधानमंत्री मोदी का दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे, सीएम योगी ने किया स्वागत

6,332 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात और गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर हैं,...

बाहुबली 2 के 9 साल बेमिसाल: ‘द इटरनल वॉर’ के साथ वैश्विक मंच पर गूंजेगा माहिष्मती का जयघोष

मुंबई । भारतीय सिनेमा के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई फिल्म ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ की रिलीज को आज नौ साल पूरे...

जकार्ता में खड़ी ट्रेन से टकराई सुपरफास्ट ट्रेन, 14 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा यात्री घायल

जकार्ता । इंडोनेशिया के जकार्ता के बाहरी इलाके में भीषण रेल हादसा हो गया है जहां दो ट्रेनों की भीषण टक्कर हो गई। इस...

सनराइजर्स की कड़ी चुनौती से पार पाकर जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा MI

मुंबई । पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को अगर अपनी किस्मत पलटनी है तो उसे शानदार फॉर्म में चल रहे सनराइजर्स हैदराबाद के...

मैराथन रिकॉर्ड धारक सबास्टियन सावे ने स्वयं कराए कई डोप टेस्ट

लंदन। दो घंटे से कम समय में मैराथन पूरी करने वाले पहले धावक सबास्टियन सावे ने यह रिकॉर्ड बनाने से पहले स्वयं ही डोपिंग...

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने तिरुमला मंदिर में दर्शन पूजन किया

तिरुपति । उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने मंगलवार को तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की।उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने वैदिक पुजारियों के साथ...