back to top

भाजपा को अगले चरणों में बूथ एजेंट तक नहीं मिलेंगे, अखिलेश यादव ने किया दावा

लखनऊ। विपक्षी दलों के समूह इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) के उत्तर प्रदेश में प्रमुख घटक समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव के पहले दो चरण में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मतदाता नहीं मिले और अगले चरणों में उसे बूथ एजेंट तक नहीं मिलेंगे।

सपा प्रमुख ने शुक्रवार को हुए दूसरे चरण के मतदान के बाद एक बूथ एजेंट से बातचीत की एक समाचार चैनल की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा की। उन्होंने शनिवार को एक्स पर लिखा, भाजपा के नेताओं के 10 साल लगातार झूठ पर झूठ बोलने के बाद आज भाजपा का जो बुरा हाल हो रहा है, उस सच को बोलने की हिम्मत भाजपा का एक बूथ एजेंट कर रहा है। यह बूथ एजेंट कह रहा है कि इनके (भाजपा के) पक्ष में मतदान नहीं होने का कारण भाजपा सरकार के खिलाफ जनता का रोष है जिसकी वजह महंगाई – बेरोजगारी जैसे असल मुद्दे हैं।

यादव ने कहा, पहले दो चरण के मतदान के बाद अगले चरणों में भाजपा का हाल और बुरा होगा। उन्होंने कहा कि अभी दो चरण में भाजपा को मतदाता नहीं मिले, अगले चरणों में बूथ एजेंट तक नहीं मिलेंगे। जनता ने भाजपा का बोरिया-बिस्तर और झोला सब बांध दिया है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीट के लिए सभी सात चरणों में मतदान होना है जिसमें शुरू के दो चरणों में आठ-आठ सीटों के लिए 19 अप्रैल और 26 अप्रैल को मतदान हो चुका है। अगले पांच चरणों में 64 सीटों पर मतदान होना है।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...