back to top

BJP-RSS मझे डरा नहीं सकते, राहुल गाँधी ने असम पुलिस को दी चुनौती

बारपेटा। भीड़ को उकसाने के आरोप में गुवाहाटी पुलिस द्वारा राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज करने के एक दिन बाद कांग्रेस नेता ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्य को चुनौती दी कि वे जितना संभव हो उतने मामले दर्ज करें, लेकिन फिर भी वह डरेंगे नहीं।

बारपेटा जिले में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सातवें दिन अपने पहले सार्वजनिक संबोधन में कांग्रेस नेता ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की आलोचना की और उन पर जमीन और सुपारी से संबंधित कई आरोप लगाते हुए उन्हें देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री करार दिया। उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता कि हिमंत विश्व शर्मा को यह विचार कैसे आया कि वह मामले दर्ज करके मुझे डरा सकते हैं। जितना संभव हो, उतने मामले दर्ज करें। 25 और मामले दर्ज करें, आप मुझे डरा नहीं सकते। भाजपा-आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) मुझे डरा नहीं सकते।

गुवाहाटी पुलिस ने मंगलवार को स्वत: संज्ञान लेते हुए राज्य की राजधानी में हिंसा के कृत्यों के लिए गांधी और अन्य नेताओं के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की।गांधी ने कहा, भाजपा-आरएसएस असम की भाषा, संस्कृति और इतिहास को मिटाना चाहते हैं। वे असम को नागपुर से चलाना चाहते हैं, लेकिन हम इसकी अनुमति नहीं देंगे। असम को असम से ही चलाया जाएगा। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि असम में भ्रष्टाचार पर भ्रष्टाचार हो रहे हैं। उन्होंने शर्मा को देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री करार दिया।

गांधी ने कहा, जब वह (शर्मा) आपसे बात करते हैं, तो वह आपकी जमीन चुरा लेते हैं। जब आप सुपारी खाते हैं तो वह सुपारी कारोबार पर कब्जा कर लेते हैं। उन्होंने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में भी जमीन ली है। कांग्रेस सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और शर्मा के दिल नफरत से भरे हुए हैं।

RELATED ARTICLES

बच्चों की बुनियादी शिक्षा मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री संदीप सिंह

निपुण भारत मिशन और गुणवत्ता शिक्षा अभियान को मिलेगी नई गति, जिला समन्वयकों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...

दो पासपोर्ट मामले में अब्दुल्ला आजम की 7 साल की सजा रद, एमपी/एमएलए सेशन कोर्ट से मिली बड़ी राहत

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान को न्यायपालिका से एक बड़ी राहत मिली है।...

RBI बोला- चुनौतीपूर्ण वैश्विक माहौल के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है

मुंबई। भारतीय अर्थव्यवस्था चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद मजबूत बनी हुई है और मजबूत वृहद आर्थिक आधार चालू वित्त वर्ष 2026-27 में वृद्धि को...

बशीर बद्र के शब्द हमेशा जिंदा रहेंगे : डा. हसन सईद जलालपुरी

मशहूर शायर पद्मश्री बशीर बद्र का निधन, साहित्यिक जगत में शोक की लहरलखनऊ। उजाले अपनी यादों को हमारे पास रहने दो, ना जाने किस...

‘मैं कृष्ण हूं’ ने झकझोरा दर्शकों का मन

मंच से गूंजी पुकार—मूर्ति नहीं, विचार बनोलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से रंगमंडल स्वर इंडिया एसोसिएशन, लखनऊ द्वारा राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह,...

सद्ज्ञान मानव जीवन का आधार है : उमानन्द शर्मा

464वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत ह्लनिशत कॉलेज आॅफ नर्सिंग,...

नौ दिवसीय श्रीराम कथा से भक्तिमय होगा लखनऊ

जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी सुनाएंगे श्रीरामचरित, एक जून को होगा शुभारंभलखनऊ। पूज्यपाद पद्मविभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज की पावन श्रीराम कथा एक से नौ जून...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला उत्तराखंडी समाज का शीर्ष प्रतिनिधिमंडल

प्रतिनिधिमंडल ने सीएम योगी के प्रति आभार व्यक्त कियालखनऊ। उत्तराखंड समाज की शीर्ष संस्थाओं के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

सिरामिक कला में संवेदना, संस्कृति और जीवन-दृष्टि का जीवंत विस्तार

सौंदर्य एवं सांस्कृतिक विकास कार्यक्रम 2026-27 के अंतर्गत राकु एवं टेराकोटा पॉटरी कार्यशाला का समापन समारोहलखनऊ। फ्लोरसेंस आर्ट गैलरी और लखनऊ पब्लिक स्कूल एंड...