back to top

BJP सांसद श्यामचरण गुप्ता ने दिया इस्तीफा, SP में हुए शामिल बांदा से लड़ेंगे चुनाव

लखनउ। उत्तर प्रदेश की प्रयागराज लोकसभा सीट से BJP सांसद श्यामा चरण गुप्ता ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है और SP  ने उन्हें बांदा से प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है।

सपा की ओर से जारी विज्ञप्ति

सपा की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि बांदा लोकसभा सीट से श्यामा चरण गुप्ता सपा प्रत्याशी होंगे । उल्लेखनीय है कि गुप्ता 2014 का चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़े थे और प्रयागराज से लोकसभा सांसद निर्वाचित हुए थे । 2004 में वह सपा के टिकट पर बांदा से चुनाव जीत चुके हैं। बताया जाता है कि गुप्ता को इस बार भाजपा द्वारा टिकट काटे जाने की आशंका थी इसलिए उन्होंने सपा में जाने का फैसला किया। इस बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि गुप्ता को अहसास था कि उनके कर्मों से इस बार उन्हें भाजपा से टिकट नहीं मिलेगा इसलिए उन्होंने अपना नया ठिकाना तलाश लिया।

2009 का चुनाव फूलपुर से लड़े थे

गुप्ता, जो एक बडे कारोबारी हैं, 2009 का चुनाव SP के टिकट पर फूलपुर से लडे थे लेकिन उन्हें पराजय का सामना करना पडा था। SP ने कल यानी शुक्रवार को ही पांच प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे। इनमें कैराना से वर्तमान सांसद तबस्सुम हसन और गाजियाबाद से सुरेन्द्र कुमार शामिल हैं। सपा अब तक 17 प्रत्याशियों के नाम तय कर चुकी है। BSP के साथ समझौते के तहत सपा को 37 सीटें मिली हैं जबकि BSP 38 सीटों पर चुनाव लडेगी। तीन सीटें रालोद को दी गई हैं जबकि गठबंधन ने सोनिया गांधी के निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली और राहुल गांधी के क्षेत्र अमेठी से उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है।

RELATED ARTICLES

ईरान ने दिवंगत सुप्रीम लीडर खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पीएम मोदी को भेजा बुलावा

ईरान में अली खामेनेई का अंतिम संस्कार कार्यक्रम 4, 5 और 6 जुलाई को होगातेहरान। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने देश के दिवंगत...

जम्मू कश्मीर में शिया समुदाय ने मातम के आठवें दिन मुहर्रम जुलूस निकाला

श्रीनगर। कश्मीर में शिया समुदाय के हजारों सदस्यों ने बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मातम के आठवें दिन मुहर्रम जुलूस निकाला। अधिकारियों...

होर्मुज जलडमरूमध्य से 1.9 करोड़ बैरल तेल की ढुलाई हुई : डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य से एक दिन पहले रिकॉर्ड 1.9 करोड़ बैरल कच्चे तेल की...

बच्चों की सशक्त एवं भावनात्मक प्रस्तुतियों ने मन मोहा

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में ग्रीष्मकालीन कार्यशाला के समापन प्रदर्शन का प्रथम दिवसलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में संचालित ग्रीष्मकालीन मासिक कार्यशाला के अंतर्गत आज...

एक बेटे की मार्मिक कहानी है ‘त्रासदी’

अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। नगर के प्रतिष्ठित सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति, लखनऊ द्वारा भारत सरकार...

बड़ा मंगल पर एक लाख पौधों का किया गया वितरण

लखनऊ में 15,000 से अधिक भंडारों का किया गया आयोजनबड़ा मंगल भंडारे: सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण की पहल लखनऊ। मंगलमान संस्था की ओर से...

ऋषि का सद्ज्ञान सन्मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

465वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापनालखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत विधान परिषद अध्यक्ष कुँवर मानवेन्द्र...

काकोरी में निकली कलश यात्रा, पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

लखनऊ। मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे गुरुवार आएंगे जैसे भक्ति गीतों के साथ जैन समाज की सैकड़ो महिलाओं ने बुधवार को कलश...

सोशल मीडिया ने मुझे अभिनय का मौका दिया : कपिल कानपुरिया

लखनऊ। फैमली कंटेंट और समाज से जुड़े किस्सों को लेकर एक अलग अंदाज में दिखने वाले कपिल कनपुरिया अब एक पापुलर वेब सीरीज में...