back to top

भाजपा सांसद ने राष्ट्रपिता को लेकर दिया विवादित बयान, नेतृत्व नाराज

बेंगलुरु। महात्मा गांधी पर सवाल खड़ा करते हुए विवादित भाजपा सांसद अनंत हेगड़े ने राष्ट्रपिता के नेतृत्व वाले स्वतंत्रता आंदोलन पर सवाल उठाए और भारत की आज़ादी के संग्राम को तत्कालीन ब्रिटिश शासकों के साथ सामंजस्य में लड़ी गई लड़ाई बताया।

हेगड़े ने बेंगलुरु में हुए एक कार्यक्रम में आरोप लगाया कि जिन स्वतंत्रता सैनानियों ने देश के लिए कुछ बलिदान नहीं दिया, उन्होंने देश को विश्वास दिलाया कि भारत को आज़ादी उपवास सत्याग्रह के ज़रिए मिली है और वे महापुरुष बन गए। उपवास सत्याग्रह गांधीवादी आंदोलन का तरीका है।

विवादित बयानों के लिए कुख्यात हेगड़े ने कहा, दो तरह के स्वतंत्रता सैनानी थे। एक जो शस्त्र में भरोसा रखते थे, दूसरे शास्त्र में। वीडी सावरकर की याद में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा, स्वतंत्रता सैनानियों का एक अन्य वर्ग भी था, जो ब्रिटिशों से पूछा करता था कि स्वतंत्रता आंदोलन को कैसे चलाया जाए। स्वतंत्रता आंदोलन के बारे में उत्तर कन्नड़ के सांसद ने कहा, आप जो कुछ भी कहेंगे, हम उसका सामंजस्य और समझ के साथ पालन करेंगे… 20-20 (क्रिकेट मैच) की तरह।

हेगड़े ने आरोप लगाया कि स्वतंत्रता सैनानियों के तीसरे वर्ग ने ब्रिटिशों से उनके स्वतंत्रता आंदोलन को मान्यता देने की अपील की और अनुरोध किया कि उन्हें जेल में रखा जाए। भाजपा नेता ने आरोप लगाया, उन्होंने (ब्रिटिशों से विनती की) कहा कि हमारे लिए इतना ही बहुत है कि आप हमारा ठीक से ख्याल रखें , हमें इससे ज्यादा कुछ नहीं चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि जिन स्वतंत्रता सैनानियों ने देश के लिए कुछ बलिदान नहीं दिया, उन्होंने देश को विश्वास दिलाया कि भारत को आज़ादी उपवास सत्याग्रह के ज़रिए मिली है। हेगड़े ने कहा कि साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि ब्रिटिश डर गए थे और देश को आज़ादी उपहार में दे दी थी। भाजपा नेता ने कहा, ऐसे लोग महापुरुष बन गए। जिन लोगों ने अपने जीवन का बलिदान दिया और जिन्होंने देश में बड़े बदलाव के लिए काम किया, उन्हें इतिहास के अंधेरे कोने में फेंक दिया गया, लेकिन जो लोग ब्रिटिश के साथ सामंजस्य से लड़े, वे प्रमाण पत्र के साथ स्वतंत्रता सैनानी बन गए।

हेगड़े ने कहा, यह हमारे देश की त्रासदी है। इस बीच सोमवार को भाजपा सूत्रों ने कहा कि महात्मा गांधी पर बयान से कुमार ने पार्टी आलाकमान को नाराज़ कर दिया है। इस मामले में सांसद को माफी मांगने के लिए कहा जा सकता है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि कर्नाटक के नेता की टिप्पणी निंदनीय है और पार्टी नेतृत्व उनसे नाराज़ है। उन्होंने बताया, पार्टी ने अपनी नाखुशी से उन्हें अवगत करा दिया है और उनसे स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है। महात्मा गांधी का किसी भी प्रकार का अपमान कतई स्वीकार्य नहीं है।

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...