लखनऊ। यूपी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को ब्रेन हैमरेज होने के बाद लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने एमआरआई स्कैन के बाद इसकी पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक, मंत्री सिंह को 4 अक्टूबर को अस्पताल में दाखिल कराया गया था। स्ट्रोक की वजह से उनके एक हाथ और एक पैर पर असर पड़ा है। फिलहाल डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।
परिवार के सदस्यों का कहना है कि मंत्री पिछले दो महीनों से राजनीतिक और मानसिक तनाव में थे, जिसकी वजह से स्वास्थ्य बिगड़ा। इस बीच, अफवाहों पर विराम लगाते हुए मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि वह पूर्णतः स्वस्थ हैं और जल्द ही राजनीतिक गतिविधियों में लौटेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि उनका इलाज उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक की देखरेख में चल रहा है।