back to top

भाजपा ने ‘अपना दल’ को दो सीटें दीं, मिर्जापुर से फिर लड़ेंगी अनुप्रिया पटेल

लखनऊ। भाजपा ने उत्तर प्रदेश के अपनी सहयोगी पार्टी अपना दल (सोनेलाल) को उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर समेत दो लोकसभा सीटें देने का फैसला किया है। अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने शुक्रवार को बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ दिल्ली में हुई बैठक में अपना दल को दो सीटें देने पर सहमति बन गई है।

उन्होंने कहा कि मिर्जापुर सीट एक…

उन्होंने कहा कि मिर्जापुर सीट एक बार फिर अपना दल को दी गई है। पार्टी संरक्षक केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल यहां से दोबारा चुनाव लड़ेंगी। पटेल ने कहा कि शाह ने दूसरी सीट के लिए अपना दल को प्रतापगढ़, डुमरियागंज, रॉबर्टसगंज, फतेहपुर, इलाहाबाद और फूलपुर में से कोई एक सीट चुनने का विकल्प दिया है। उन्होंने बताया कि अपना दल दूसरी किस सीट पर चुनाव लड़ेगा, यह चारपांच दिन में तय कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि फतेहपुर सीट से साध्वी निरंजन ज्योति भाजपा सांसद हैं जो इस वक्त केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री हैं। मालूम हो कि वर्ष 2014 में भाजपा के ही साथ मिलकर चुनाव लडऩे वाले अपना दल को मिर्जापुर और प्रतापगढ़ लोकसभा सीटों पर जीत मिली थी। प्रतापगढ़ से उसके सांसद रहे हरिवंश सिंह ने अब दूसरी पार्टी बना ली है।

RELATED ARTICLES

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...

उत्सव के रंग में किसी ने भंग डाला तो वर्तमान तो जाएगा ही, भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा: CM योगी

गोंडा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को चेतावनी देते हुए कहा कि उत्सव के रंग में अगर किसी ने भंग डालने का काम...

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

जिसके हृदय में राम हैं वही बड़ा है : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का सप्तम दिवस, केवट प्रसंग के माध्यम से सुनाई भक्ति की महिमालखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने श्रीराम कथा के सप्तम...

फिल्म ‘मिस्टर रंगबाज’ एवं ‘गंगा गोमती’ का पोस्टर हुआ लॉन्च

सुनील रॉकी मुख्य भूमिका में दोनों फिल्मों में नजर आएंगेलखनऊ। पल्लव चैरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी एवं भव्य फिल्म्स प्रोडक्शन के संयुक्त तत्वावधान में होटल द...

दर्शकों का इतना प्यार मिलना यही सबसे बड़ी खुशी है : सिद्धार्थ गुप्ता

शुरूआत में प्रमोशन का तरीका थोड़ा अलग थालखनऊ। कृष्णावतारम भाग 1: हृदयम को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स और दर्शकों के अपार प्यार से पूरी...

पारम्परिक लोककला सांस्कृतिक उत्सव में जीवंत हुई गंगा-जमुनी तहजीब

पारम्परिक लोककला सांस्कृतिक उत्सव का भव्य आयोजनलखनऊ। सेंट्रल नोडल एजेंसी उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, प्रयागराज एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के...

प्रदोष व्रत 12 को, होगी शिवजी की पूजा

प्रदोष व्रत को करने पर शनि संबंधी दोष दूर होंगेलखनऊ। सनातन परंपरा में भगवान शिव को कल्याण का देवता माना जाता है जो सबसे...

फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ का दमदार प्रोमो हुआ रिलीज

'खान-पान में मिलावट की सच्चाई को उजागर करती लखनऊ। जी स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और एमआईजी प्रोडक्शंस एंड स्टूडियोज के सहयोग से बनी फिल्म 'द इंडिया...