back to top

हरदोई : ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक और दो बच्चियों की मौत

हरदोई । उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के संडीला कोतवाली क्षेत्र में एक ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक और दो नाबालिग बहनों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि संडीला थाना इलाके में बेगमगंज फ्लाईओवर के पास गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे दोपहिया वाहन पर सवार युवक और दो बच्चियों की मौके पर मौत हो गई।

उसने बताया कि उन्नाव जिले में बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र का गुलहरिया निवासी प्रदीप कुमार और कासिमपुर थाना क्षेत्र के पल्हराई गांव में रहने वाला उसका भांजे करन दो मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि एक मोटरसाइकिल पर प्रदीप अपनी पत्नी के साथ बैठा था जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर करन प्रदीप की पुत्रियों काजल (10) और अंशिका (11) के साथ था।

उसने बताया कि बेगमगंज फ्लाईओवर के पास ट्रक ने करन की मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में करन और दोनों बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गर्इं। उसने बताया कि तीनों को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

RELATED ARTICLES

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

जापान में सुनामी की चेतावनी के बीच परमाणु ऊर्जा पर जोर… मंत्री ताकाइची ने सुरक्षित उपयोग का किया समर्थन

जापान ने बुधवार को अपने उत्तरपूर्वी तट पर आए भूकंप, सुनामी और परमाणु आपदा की 15वीं वर्षगांठ मनाई, जबकि सरकार परमाणु ऊर्जा के अधिक...

धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक

गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की...

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला आज से

मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगीलखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ...

‘नृत्य’ नाटक ने दिया संदेश प्रकृति में मृत्यु जीवन का है प्रारंभ

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन पुनीत मित्तल के निर्देशन में बली आॅडिटोरियम में प्रभावी रूप में किया गया लखनऊ। यायावर रंगमंडल...

फिल्म कैलेंडर का ट्रेलर हुआ लॉन्च

कैलेंडर मूल रूप से एक कन्नड़ फिल्म हैलखनऊ। आगामी महिला-केंद्रित फिल्म कैलेंडर की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें मीडिया को फिल्म के...

सगी बहनों की मार्मिक कहानी है नाटक ‘दो अकेली’

नाटक दो-अकेली का सफल मंचनलखनऊ। श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रांट वर्ष 2025-26...

अलविदा जुमा की नमाज आज, तैयारियां पूरी

लखनऊ। रमजानुल मुबारक का बाबरकत महीना धीरे-धीर रुखसत हो रहा है। रोजेदारों की इबादत में कोई कमी नहीं है। 13 मार्च को रमजान के...