back to top

बिहार की जीत ने सत्ताविरोधी लहर को झुठलाया, नीतीश मुख्यमंत्री बने रहेंगे : भाजपा

नई दिल्ली। बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ राजग की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कल्याणकारी योजनाओं को दिया और कहा कि सत्ताविरोधी लहर को झुठलाकर नीतीश कुमार सरकार को चौथे कार्यकाल के लिए जनादेश मिला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कुमार बिहार में राजग सरकार के मुखिया बने रहेंगे और कहा कि भाजपा और जद(यू) के बीच सीटों की संख्या में अंतर से राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

यह पूछने पर कि क्या कुमार मुख्यमंत्री बने रहेंगे तो जायसवाल ने कहा, निश्चित तौर पर, सौ फीसदी। उन्होंने कहा, हम सहयोगी हैं और बराबर हैं। हमें मिलकर बिहार चलाना है। जायसवाल ने कहा, चौथी बार चुनाव जीतना किसी के लिए भी बड़ा काम है। हमने जीत हासिल की है। यह साबित करता है कि हर चीज ठीक है। लगातार चौथी बार जीत हासिल करना दुर्लभ है। हमने ऐसा किया है। यह पूछने पर कि कड़े मुकाबले वाले चुनाव में राजग के पक्ष में जनता का रूझान कैसे बना रहा तो उन्होंने कहा कि यह गरीबों के लिए मोदी सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों की बदौलत हुआ।

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री ने गरीबों के लिए जो किया है… उन्होंने उन्हें बिजली, गैस सिलेंडर और शौचालय दिए। कोरोना वायरस फैलने के बाद उन्हें आठ महीने तक मुफ्त राशन दिया गया। ये बड़े कारण रहे। चिराग पासवान नीत लोक जनशक्ति पार्टी द्वारा राजग को किए गए नुकसान के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि लोजपा ने कई सीटों पर भाजपा को भी नुकसान पहुंचाया।

जायसवाल ने दावा किया कि अगर लोजपा नहीं होती तो भाजपा ने राजद नेता तेजस्वी यादव को राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में भी हरा दिया होता। बहरहाल, उन्होंने कहा कि लोजपा बड़ा कारक नहीं रहा बल्कि भाजपा और जद (यू) दोनों के बागी कारण रहे जिन्होंने राज्य में कई सीटों पर राजग की संभावना को नुकसान पहुंचाया। यह पूछने पर कि क्या सत्तारूढ़ गठबंधन में लोजपा को जगह मिलेगी तो उन्होंने कहा कि यह भाजपा का संसदीय बोर्ड तय करेगा, जो भगवा दल का शीर्ष निकाय है।

बहरहाल, उन्होंने कहा कि बिहार में राजग का मतलब है भाजपा, जद (यू), विकासशील इंसान पार्टी और जीतन राम मांझी की हम (एस)। गौरतलब है कि 243 सदस्ईय बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ गठबंधन को 125 सीटें हासिल हुईं, जबकि विपक्षी महागठबंधन को 110 सीटें मिलीं। सभी दलों में सफलता का प्रतिशत सबसे अच्छा भाजपा का रहा जिसने 110 सीटों पर चुनाव लड़कर 73 सीटों पर जीत दर्ज की। सहयोगी वीआईपी और हम (एस) ने चार-चार सीटों पर जीत दर्ज की।

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...