back to top

बिहार का आतंक बन चुका डब्लू यादव हापुड़ में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया, 24 संगीन अपराधों में था वांछित

लखनऊ। बिहार का कुख्यात डब्लू यादव यूपी के हापुड़ जिले में हुए एनकाउंटर में मारा गया है। इसे यूपी एसटीएफ, बिहार पुलिस और हापुड़ के सिंभावली थाने की पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन बताया जा रहा है। डब्लू यादव बिहार के बेगूसराय जिले का रहने वाला था। बेगूसराय में हम पार्टी के नेता के अपहरण और हत्या के केस में भी वह आरोपी था। बिहार पुलिस को उसकी तलाश थी। डब्लू यादव के हत्या, डकैती और लूट जैसे 24 संगीन मामलों में वांक्षित था। उसके पास से अवैध पिस्टल, तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।

करीब दो महीने पहले बिहार के बेगूसराय में हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। इसे लेकर बेगूसराय में नेशनल हाईवे-31 पर जाम और प्रदर्शन भी हुआ था। राकेश की मां शकुंतला देवी ने तब ही अपने बेटे के अपहरण के लिए बेगूसराय के थाना ज्ञानडोल कमाल के रहने वाले डब्लू यादव को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने डब्लू यादव को पब्लिक हवाले करने या फांसी देने की मांग की थी।

इस घटना को लेकर लोग पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठा रहे थे। बता दें कि हम नेता राकेश कुमार के अपहरण के बाद हत्या के मामले में वांक्षित एक अन्य अपराधी गौरव को मानेसर क्राइम ब्रांच की टीम ने पिछले दिनों गुरुग्राम के सेक्टर 37 डी के इलाके से गिरफ्तार किया था। गौरव पर 25 हजार रुपए का इनाम था।

डब्लू यादव की तलाश में बिहार पुलिस जुटी हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और बिहार पुलिस को हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में डब्लू यादव के होने की जानकारी मिली थी। इस पर दोनों टीमों ने ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत घेराबंदी की। बताया जा रहा है कि डब्लू यादव से सरेंडर करने को कहा गया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। पुलिस की गोली लगने से डब्लू यादव घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डब्लू यादव के खिलाफ बिहार में हत्या, डकैती समेत 24 संगीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके पास से अवैध पिस्टल, तमंचा और कई कारतूस बरामद किए हैं।

निशाने पर थे कई नामी व्यापारी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक डब्लू यादव के निशाने पर हापुड़ के भी कई नामी व्यापारी थे। वह अपने मंसूबों के मुताबिक किसी वारदात को अंजाम दे पाता इसके पहले ही नोएडा पुलिस, बिहार एसटीएफ और हापुड़ की सिंभावली पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में वह मारा गया।

RELATED ARTICLES

संसद परिसर में विपक्ष का मार्च, गृह मंत्री से सदन में आकर जवाब देने की मांग की

नयी दिल्ली। अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी, प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में और जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का...

‘सनातन और श्रीराम को बदनाम करने की साजिश’-विधानसभा में गरजे सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा प्रकरण और सदन में विपक्ष के हंगामे को लेकर समाजवादी पार्टी व कांग्रेस...

योगी कैबिनेट के 21 बड़े फैसले…जेवर एयरपोर्ट से गंगा एक्सप्रेस-वे तक बनेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे

मदरसों में कामिल-फाजिल डिग्री की मान्यता होगी खत्म, एक्सप्रेस-वे, किसान बीमा, घुमंतू विकास बोर्ड समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता...

चल ना रील बनाते हैं’ कैसे बना जेन ज़ी का नया एंथम? अमित त्रिवेदी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

मुंबई। वॉल्यूम बढ़ा दीजिए, क्योंकि जेन ज़ी का नया एंथम आ चुका है। स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' का म्यूज़िक वीडियो...

ये फितूर तेरा रिव्यू: कबीर सिंह की याद दिलाता है जीत का अंदाज़, लेकिन पहचान है बिल्कुल अलग

रेटिंग: 4/5 ये फितूर तेरा का पहला एपिसोड चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाता है। बिना किसी बड़े ट्विस्ट या ज़बरदस्ती के ड्रामे के, शो आराम...

महाराष्ट्र में कृत्रिम पनीर के बनाने व बिक्री पर एक साल का प्रतिबंध

मुंबई । महाराष्ट्र सरकार ने खाद्य सुरक्षा मानकों के व्यापक उल्लंघन और जनस्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के मद्देनजर कृत्रिम (एनालॉग) पनीर के निर्माण एवं बिक्री...

संसद परिसर में विपक्ष का मार्च, गृह मंत्री से सदन में आकर जवाब देने की मांग की

नयी दिल्ली। अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी, प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में और जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का...

फेसबुक से प्रधानमंत्री का भाषण हटाने के मामले में संसदीय समिति ने जुकरबर्ग को माफी के लिए 3 दिन दिए

नयी दिल्ली। संसद की एक स्थायी समिति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भाषण फेसबुक से हटाए जाने के मामले में बुधवार को मेटा के...

‘सनातन और श्रीराम को बदनाम करने की साजिश’-विधानसभा में गरजे सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा प्रकरण और सदन में विपक्ष के हंगामे को लेकर समाजवादी पार्टी व कांग्रेस...