back to top

प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत, केंद्र सरकार ने घर जाने की दी अनुमति

  • केंद्र ने छात्रों, पर्यटकों को भी आवाजाही की दी अनुमति
  • बसों से पहुंचाये जायेंगे फंसे हुए लोग, सोशल डिस्टेंसिंग का किया जायेगा पालन

नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने बुधवार को लॉकडाउन के 35 दिनों बाद प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने कहा है कि देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे हुए प्रवासी मजदूर, छात्र और पर्यटक अपने घरों को जा सकते हैं। इसके लिए राज्य सरकारें बसों का इंतजाम करेंगी।
गृह मंत्रालय ने इसका आदेश बुधवार को जारी कर दिया है।

मंत्रालय ने छ पॉइंट्स की गाइडलाइन राज्यों को भेजी है। इसमें बताया गया है कि कैसे सरकारें इन फंसे हुए लोगों को उनके घर तक पहुंचाने का काम कर सकती हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के इस फैसले से देशभर में फंसे करीब 10 लाख से ज्यादा मजदूरों, छात्रों, श्रद्धालुओं, सैलानियों को राहत मिलेगी।

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने केंद्र के आदेश की जानकारी देते हुए बताया कि लॉकडाउन में फंसे हुए लोगों के समूहों को ले जाने के लिए बसों का इस्तेमाल किया जाएगा। इन वाहनों को सैनेटाइज किया जाएगा तथा सीटों पर बैठते समय सामाजिक दूरी के नियमों का पालन कराना होगा, लेकिन गृह मंत्रालय ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि क्या किसी व्यक्ति या परिवार को निजी वाहन में जाने की इजाजत मिल सकती है या नहीं और यदि अनुमति मिल सकती है तो उसके लिए क्या शर्तें होंगी।

सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेजे आदेश में भल्ला ने कहा कि लॉकडाउन के कारण प्रवासी मजदूर, तीर्थयात्री, सैलानी, छात्र और अन्य लोग विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए हैं। उन्हें जाने की इजाजत दी जाएगी। मंत्रालय ने शर्तें गिनाते हुए कहा कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इस बाबत नोडल अधिकारी बनाने होंगे और ऐसे लोगों को रवाना करने तथा इनकी अगवानी करने के लिए मानक प्रोटोकॉल बनाने होंगे।

आदेश में कहा गया है कि नोडल अधिकारी अपने राज्यों में फंसे हुए लोगों का पंजीकरण भी करेंगे। यदि फंसे हुए लोगों का समूह किसी एक राज्य या केंद्रशासित प्रदेश से दूसरे राज्य या केंद्रशासित प्रदेश के बीच यात्रा करना चाहता है तो दोनों राज्य एक दूसरे से सलाह-मशिवरा कर सकते हैं और सड़क से यात्रा के लिए आपसी सहमति जता सकते हैं।

गृह मंत्रालय के अनुसार सफर करने वालों की स्क्रीनिंग की जाएगी। जिनमें कोई लक्षण नहीं दिखाई देता उन्हें जाने की इजाजत दी जाएगी। आदेश के अनुसार बस के मार्ग में पड़ने वाले राज्य ऐसे लोगों को उनके राज्यों के लिए अपने यहां से गुजरने देंगे। गंतव्य स्थल पर पहुंचने पर स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारी उन पर नजर रखेंगे और उन्हें घर में पृथक-वास में रहने को कहा जाएगा।

अगर जरूरत लगती है तो संस्थागत पृथक-वास में भी रखा जा सकता है। गृह मंत्रालय के अनुसार इन लोगों पर लगातार नजर रखी जाएगी और समय समय पर इनकी स्वास्थ्य जांच होगी। इस अवसर का लाभ उठाने वाले लोगों को आरोज्ञ सेतु ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा जिसके माध्यम से वे अपनी सेहत के स्तर पर नजर रख सकते हैं।

RELATED ARTICLES

डॉ. अंबेडकर जयंती पर बोले ASBSP अध्यक्ष- शिक्षा पर दें जोर, समता और समानता से ही समृद्ध होगा देश’

लखनऊ। लखनऊ के फैजुल्लागंज स्थित आर्थिक समृद्ध भारत समाज पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ...

नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, सिंघवी सहित नवनिर्वाचित सदस्यों ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन व नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ राज्यसभा की...

ट्यूमर के ऑपरेशन की जगह काट दी जांघ, बीएचयू अस्पताल में सिस्टम की चूक ने ली बुजुर्ग की जान

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के ट्रामा सेंटर से लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ रीढ़ की हड्डी के ट्यूमर का...

लोकसभा ने तीन पूर्व सदस्यों और गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली। लोकसभा ने बृहस्पतिवार को तीन पूर्व सदस्यों और दिवंगत गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी।सदन की बैठक शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष...

एसआर ग्लोबल स्कूल के मेधावी छात्रों ने रचा इतिहास, हार्दिक गुप्ता ने 98% अंकों के साथ किया टॉप

लखनऊ। एसआर ग्लोबल स्कूल लखनऊ ने सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में ऐतिहासिक सफलता दर्ज करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक...

अक्षय तृतीया पर बनेंगे पंचमहापुरुष, त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...