back to top

भूटान में लॉन्च हुआ भीम एप

पर्यटकों को होगा फायदा

नई दिल्‍ली। भारत का मोबाइल पेमेंट एप भीम यूपीआई भूटान में लॉन्च किया गया। इसे भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और भूटान के वित्त मंत्री ल्यिन्पो नामगे शेरिंग ने एक वर्चुअल सेरेमनी में लॉन्च किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भीम यूपीआई हमारे द्वारा किए गए बहुत अच्छे सफल प्रयोगों में से एक है।

 

सीतारमण ने कहा कि भीम यूपीआई लॉन्च करने के लिए इससे बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती। भीम एप के भूटान में लॉन्च होने से भारतीय पर्यटकों को कैशलेस ट्रांजेक्शन में आसानी होगी। इसके साथ ही भारतीय कारोबार को भी फायदा होगा। मालूम हो कि यह भारत का दूसरा पेमेंट गेटवे है, जिसे भूटान में लॉन्च किया जा रहा है। इससे पहले रुपे कार्ड भूटान में लॉन्च किया गया था।

 

 

इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल), नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की अंतरराष्ट्रीय शाखा ने भूटान में भीम यूपीआई क्यूआर-आधारित भुगतानों को सक्षम और कार्यान्वित करने के लिए भूटान के रॉयल मॉनेटरी अथॉरिटी (आरएमए) के साथ साझेदारी की घोषणा की है। 2020-21 में भीम यूपीआई ने 41 लाख करोड़ रुपये के 22 अरब लेनदेन को संसाधित किया है। पांच वर्षों में 1000 लाख से अधिक यूपीआई क्यूआर बनाए गए हैं। इसलिए निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह भारत का गौरवपूर्ण उत्पाद है जिसे हम आज भूटान के साथ साझा कर रहे हैं। मालूम हो कि साल 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूटान यात्रा के दौरान रुपे कार्ड को लॉन्च किया गया था। रुपे वीजा या मास्टर कार्ड की तरह एक इंडियन पेमेंट गेटवे है। मौजूदा समय में यह यूएई, सिंगापुर, मालदीव्स और सऊदी अरब जैसे कई देशों में उपलब्ध है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस : तजहु तात यह रूपा कहने पर शिशु बने श्रीरामलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने नौ दिवसीय संगीतमय...

पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी 7 को , बनेंगे वैधृति, विष्कम्भ और द्विपुष्कर योग

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को रविवार का विशेष संयोग बनने जा रहा है, इसलिए इसे भानु सप्तमी कहा जा...

आकर्षण का केंद्र बनेगा लखनऊ का हुस्नआरा आम

लखनऊ। आम की यह खास वैरायटी राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में पैदा होती है। इसी क्रम में एक बार फिर लखनऊ में दुनिया...

श्रद्धा और उल्लास के साथ मना खाटू श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सव

फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया मंदिरलखनऊ। गोमती नगर विस्तार स्थित खाटू श्याम मंदिर में वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया...

आरएसएस का भव्य पथ संचलन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

शिक्षार्थियों द्वारा एक भव्य पथ संचलन का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम प्रशिक्षण के अन्तर्गत आज...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...