back to top

सनातन समागम में गोमती आरती संग भजन संध्या

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर 145वी गोमती महाआरती व सनातन समागम का आयोजन

नशा व अपराध मुक्त प्रदेश दीपदान संकल्प

रामायण, गीता ग्रंथो के साथ शरीर विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

विशेष अवधी व भोजपुरी भजन संध्या

लखनऊ। सनातन महासभा की ओर से मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर सनातन समागम एवं 145 वीं आदि गंगा माँ गोमती महाआरती का आयोजन गुरुवार को झूलेलाल वाटिका, गोमती तट पर किया गया। मंगलाचरण, स्वस्तिवाचन, पुष्पांजलि व शंखनाद के साथ 07 भव्य मंचो से पूज्य स्वामी आनंद नारायण जी एवं स्वामी धीरेंद्र जी के सानिध्य में हुई। महाआरती में मृदंग, मंजीरा, ढोल, तासे, शंख की ध्वनि से पूरा प्रांगण गुंजायमान रहा। अध्यक्ष डॉ. प्रवीण ने बताया कि महाआरती के पूर्व पूर्णिमा पर नशा मुक्त प्रदेश बनाए जाने को लेकर सामूहिक संकल्प श्री गणेश वंदना के साथ प्रकृति संवर्धन हेतु गोमती बचाव अभियान को आगे बढ़ाने हेतु चर्चा की गयी।
बाद में रजनी तिवारी द्वारा अवधी भजन संध्या के साथ शुभम द्वारा भरतनाट्यम नृत्य के साथ सामूहिक नृत्य प्रस्तुति हुई साथ ही शशि सिंह, मीरा तिवारी व गीता निगम ने भजन प्रस्तुत किये और महिलाओं व बच्चो ने सनातन संस्कृति के जानने हेतु रामायण, गीता, शरीर विज्ञान प्रतियोगिता में भाग लिया और उनमें से कुछ लोगो को पुरुस्कार भी दिए गए। महाआरती का संयोजन कर रहे महासभा के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण ने बताया महाआरती के बाद संकल्पों के साथ 501 दीपो से घाट दीवाली की तरह जगमगा उठा। संचालन प्रवक्ता विकास मिश्र ने किया। अंत में मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर 11 सनातन पदाधिकारियों व सदस्यों को गंगाजल व कृपाण व तलवार देकर धर्म विस्तार हेतु संकल्पित कराया गया तथा समाजसेवी कशिश संगठन व शुभम को सनातन गौरव सम्मान से सम्मानित भी किया गया।
इस मौके पर प्रवक्ता विकास मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष रवि कचरू,सुधांशु शुक्ल, तेजस्वी गिरी, पल्लवी सिंह, अंजनी पांडेय, रामकिशोर शुक्ल, एड0 शैलेन्द्र श्रीवास्तव, संजीव पांडेय, विजय मिश्र, पूनम शर्मा, रेनू सिंह, मधुबाला, अर्जुन द्विवेदी, शोभित सिंह, सुनीता गोस्वामी, रेनू शर्मा, आरती पांडेय,रामकिशोर मिश्र, विजय मिश्र,, विश्वनाथ शुक्ल,मीरा तिवारी,अतुल तिवारी, राकेश अग्रवाल,अंजलि तिवारी शक्ति सिंह, आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

चैत्र नवरात्र 19 से, पालकी पर सवार होकर आयेंगी मां भवानी

डोली में होगा माता का आगमन, प्रतिपदा तिथि का रहेगा क्षय और नौ दिन के होंगे नवरात्रिलखनऊ। नवरात्रि के नौ पवित्र दिनों में मां...

मां शीतला से की उत्तम स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना

लखनऊ। शीतलाष्टमी पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। भक्तों ने बासी प्रसाद शीतला माता को अर्पित कर सभी के सुख समृद्धि की...

दर्शकों को गुदगुदाने के साथ सीख भी दे गया ‘द प्रपोजल’

गुस्सा और बहस किसी भी रिश्ते को बर्बाद कर सकते हैंलखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्ट्स लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई...

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ईरान के खिलाफ कड़ा प्रस्ताव पारित…भारत समेत 135 देशों का मिला समर्थन

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद  ने ईरान द्वारा खाड़ी सहयोग परिषद के देशों और जॉर्डन पर किए गए हमलों की कड़े शब्दों में निंदा करते...

पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमले से राजनीतिक हलकों में चिंता,नेताओं ने की कड़ी निंदा

चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर हुए जानलेवा हमले की नेताओं ने कड़ी निंदा की है। नेताओं ने इस घटना पर चिंता जताते हुए...

चैत्र नवरात्र 19 से, पालकी पर सवार होकर आयेंगी मां भवानी

डोली में होगा माता का आगमन, प्रतिपदा तिथि का रहेगा क्षय और नौ दिन के होंगे नवरात्रिलखनऊ। नवरात्रि के नौ पवित्र दिनों में मां...

मां शीतला से की उत्तम स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना

लखनऊ। शीतलाष्टमी पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। भक्तों ने बासी प्रसाद शीतला माता को अर्पित कर सभी के सुख समृद्धि की...

दर्शकों को गुदगुदाने के साथ सीख भी दे गया ‘द प्रपोजल’

गुस्सा और बहस किसी भी रिश्ते को बर्बाद कर सकते हैंलखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्ट्स लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई...

पुस्तक लोकार्पण संग कई विभूतियों को मिला सम्मान

चेतना साहित्य परिषद ने मनाया 55वां संस्थापना दिवस समारोहलखनऊ। उ.प्र. सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चन्द्रभानु गुप्त की प्रेरणास्पद स्मृति में लब्धप्रतिष्ठित संस्था चेतना...