back to top

खाली स्टेडियम में आईपीएल कराने पर विचार कर रहा बीसीसीआई

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने संकेत दिये हैं इस साल के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आयोजन खाली स्टेडियमों में किया जा सकता है और कहा है कि कोविड-19 महामारी के बावजूद इस निलंबित प्रतियोगिता को आयोजित करने के लिये सभी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।

गांगुली ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के बोर्ड की बैठक के बाद राज्य संघों को यह पत्र भेजा है जिससे लगता है कि बीसीसीआई अध्यक्ष आईपीएल के आयोजन के प्रति आशान्वित हैं। भारत में कोविड-19 महामारी के कारण अभी तक 8000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और इसी वजह से आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दिया गया था।

गांगुली ने लिखा है, बीसीसीआई इस साल आईपीएल के आयोजन के लिये सभी संभावित विकल्पों पर काम कर रहा है जिसमें खाली स्टेडियमों में खेलना भी शामिल है। उन्होंने कहा, प्रशंसक, फ्रेंचाइजी, खिलाड़ी, प्रसारक, प्रायोजक और सभी हितधारक इस साल आईपीएल के आयोजन की संभावना को लेकर उत्सुक हैं।

पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, हाल में भारत और आईपीएल में भाग लेने वाले अन्य देशों के खिलाड़ियों ने इस साल के आईपीएल का हिस्सा बनने के प्रति अपनी उत्सुकता दिखायी। हम आईपीएल के आयोजन को लेकर आशावादी हैं और बीसीसीआई जल्द ही इस बारे में कोई फैसला करेगा। कयास लगाये जा रहे हैं कि अगर टी20 विश्व कप आस्ट्रेलिया में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नहीं हो पाता है।

तो आईपीएल उस समय आयोजित किया जा सकता है। आईसीसी ने विश्व कप के भविष्य पर फैसला अगले महीने तक टाल दिया है। गांगुली ने इसके साथ ही कहा कि बीसीसीआई घरेलू क्रिकेट के कार्यक्रम पर भी काम रहा है जिससे रणजी टूाफी, दलीप ट्राफी और विजय हजारे ट्राफी जैसे टूर्नामेंट प्रतिस्पर्धी और व्यावहारिक बने रहें।

उन्होंने कहा, बीसीसीआई अगले क्रिकेट सत्र के लिये घरेलू प्रतियोगिताओं के लिये योजना तैयार करने की प्रक्रिया में है। हम अपनी तरफ से विभिन्न विकल्पों और प्रारूपों पर काम कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि विभिन्न घरेलू टूर्नामेंट प्रतिस्पर्धी बने रहें और उनमें भागीदारी आसान रहे। गांगुली ने कहा, बीसीसीआई अगले दो सप्ताह में इस पर और जानकारी उपलब्ध कराएगा।

बोर्ड अध्यक्ष ने इसके साथ ही सूचित किया कि बीसीसीआई सभी राज्य इकाईयों में क्रिकेट की बहाली के लिये मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार कर रहा है ताकि इनमें शामिल लोगों की चिकित्सा सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। गांगुली ने राज्य संघों को बताया कि बीसीसीआई ने अपने विभिन्न सदस्यों की सभी तरह की धनराशि-अनुदान जारी करने के लिये अपनी तरफ से हर संभव प्रयास किये है।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...