back to top

जूनियर खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि देने में बीसीसीआई को हुई परेशानी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को उन खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि जारी करने में परेशानी हुई जिनका बैंक खाता जनधन योजना के तहत खुला है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें लगभग छह जूनियर क्रिकेटरों को पुरस्कार की राशि देने में परेशानी हुई क्योंकि उनका बैंक खाता जनधन योजना के तहत खुला है। ऐसे खातों में अधिकतम 50,000 रूपये की राशि जमा की जा सकती है।

बीसीसीआई शीर्ष समिति के इस अधिकारी ने कहा, बीसीसीआई वार्षिक समारोह में पुरस्कार पाने वाले सभी आयु वर्ग के क्रिकेटरों को डेढ़ लाख रुपये दिए जाने थे। सीनियर खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि का हस्तांतरण 11 जनवरी को समारोह के तुरंत बाद कर दिया गया था। लेकिन पांच जूनियर क्रिकेटरों के खाते में डेढ लाख रुपये की लेनदेन को अस्वीकार कर दिया।

उन्होंने कहा, इन खातों में कई बार रकम डालने की कोशिश विफल होने के बाद हमने अपने बैंक से इस बारे में पूछा तो पता चाला कि इन क्रिकेटरों का खाता जनधन योजना के तहत खुला है। ऐसे में एक बार में 50,000 हजार रुपये ही जमा हो सकते है। इसके बाद बीसीसीआई ने अपने बैंक (बैंक ऑफ महाराष्ट्र) से सभी खिलाड़ियों के खाते वाले बैंकों से संपर्क करने को कहा ताकी मुद्दे को सुलझाया जा सके। इस मुद्दे को जन धन खातों को बचत खातों में परिवर्तित करके हल किया जा सकता है, जिसमें नकद जमा पर कोई ऊपरी सीमा नहीं है।

अधिकारी ने कहा, दरअसल, जूनियर क्रिकेटरों के लिए मैच फीस काफी कम है। अंडर-16 खिलाड़ियों को प्रति मैच 10,000 रुपये (प्रति दिन 2500 रुपये) और अंडर-19 खिलाड़ियों को 40,000 रुपये (प्रति दिन 10,000 रुपये) मिलते हैं। उन्होंने कहा, इसलिए सामान्य समय में, जब मैच फीस इन खातों में स्थानांतरित की जाती है तो कोई समस्या नहीं आती। चूंकि इस बार राशि अधिक थी, इसलिए परेशानी हुई।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...