back to top

बस्ती : घर में लगी भीषण आग, दम घुटने से महिला और दो बच्चों की मौत

बस्ती। यूपी के बस्ती जिले के हरैया कस्बे में रविवार तड़के एक घर में आग लगने के बाद दम घुटने से एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना हरैया थाना क्षेत्र के सराफा मंडी की है जहां सुनील केसरवानी के तीन मंजिला मकान में अचानक आग लग गई।

उसने बताया कि घर के अंदर अचेत अवस्था में मिले सुनील, उनकी पत्नी पूजा (30), उनकी बेटी सौरभी (चार) तथा तीन माह के बेटे बाबा को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि चिकित्सकों ने पूजा और दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया जबकि सुनील को बेहतर उपचार के लिए अयोध्या रेफर किया गया है।

चिकित्सक डॉ. नंदलाल यादव ने बताया कि कमरे में ज्यादा धुआं भरने के कारण दम घुटने से मौत हुई है क्योंकि किसी के शरीर पर झुलसने के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसने बताया कि आग संभवत: शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी।

RELATED ARTICLES

नाटक ‘कर्मण्येवाधिकारस्ते… मुरली से मातृभूमि तक’ का मंचन

लखनऊ में भारतेन्दु नाट्य अकादमी में बाल रंगमंच सजी शामलखनऊ। लखनऊ के गोमतीनगर स्थित भारतेन्दु नाट्य अकादमी (बीएनए) परिसर में सोमवार को दूसरे दिन...

भगवान परशुराम की जन्मस्थली को मिली नई पहचान, जलालाबाद अब होगा ‘परशुरामपुरी’ : मंत्री एके शर्मा

मंत्रीपरिषद के ऐतिहासिक निर्णय का नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने किया स्वागत जनभावनाओं के अनुरूप परशुरामपुरी नामकरण से सांस्कृतिक विरासत को मिला सम्मान मुख्यमंत्री जी...

योगी बैठक में उच्च शिक्षा को बढ़ावा, तीन नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना को मंजूरी

योगी सरकार के कार्यकाल में उच्च शिक्षा का हो रहा है विस्तार वर्ष 2017 के बाद 8 नए सरकारी व 28 से अधिक निजी विश्वविद्यालय...

नाटक ‘कर्मण्येवाधिकारस्ते… मुरली से मातृभूमि तक’ का मंचन

लखनऊ में भारतेन्दु नाट्य अकादमी में बाल रंगमंच सजी शामलखनऊ। लखनऊ के गोमतीनगर स्थित भारतेन्दु नाट्य अकादमी (बीएनए) परिसर में सोमवार को दूसरे दिन...

थिएटर जैसा जादू सिनेमा या ओटीटी में नहीं : आशुतोष राणा

लखनऊ। टीवी से लेकर फिल्मों तक आशुतोष राणा का लंबा करियर रहा है। वहीं आशुतोष थिएटर शो के जरिए भी दर्शकों का दिल जीतते...

डॉ. योगेश प्रवीण की नृत्य नाटिका में दिखी गंगा जमुनी तहजीब

राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में कथक नृत्य नाटिका का आयोजनलखनऊ। राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह, कैसरबाग, लखनऊ में पदमश्री डा. योगेश प्रवीन को समर्पित प्रस्तुति...

नाम तुम्हारा तारणहार, कब तेरा दर्शन होगा…

भगवान शिव की आराधना से धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष की सहज प्राप्ति होती है-श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान...

अषाढ़ की मासिक कलाष्टमी आज, होगी काल भैरव की पूजा

वर्ष में कुल 12 कालष्टमी मनाई जाती हैलखनऊ। कालाष्टमी या काला अष्टमी एक हिंदू त्योहार है जो भगवान भैरव को समर्पित है और हर...

11 को आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, चंद्रमा, मंगल और कृतिका नक्षत्र

लखनऊ। जुलाई महीने में आसमान में कई खगोलीय घटनाएं होने वाली हैं। सूर्योदय से लगभग डेढ़ घंटे पहले पूर्वी दिशा में एक पतला अर्धचंद्र,...