back to top

बाराबंकी : युवती की हत्या मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के सतरिख थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती से कथित तौर पर दुराचार के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार हिरासत में लिया गया व्यक्ति युवती का रिश्तेदार है।

बाराबंकी के प्रभारी पुलिस अधीक्षक आरएस गौतम और जिलाधिकारी आदर्श सिंह ने पुलिस लाइन में शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि 14 अक्टूबर को एक युवती की कथित तौर पर दुराचार के बाद हत्या कर दी गई थी। इस घटना में संदिग्धों की तलाश के लिए तीन टीमों का गठन किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि डिजिटल साक्ष्य, छानबीन तथा सूचना के आधार पर पुलिस ने पिपरी टोला निवासी 19 वर्षीय एक व्यक्ति दिनेश गौतम को पकड़ लिया। पूछताछ में दिनेश ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। हिरासत में लिए गए दिनेश गौतम से अन्य बिंदुओं पर भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस टीम उससे मिली सूचनाओं का सत्यापन कर रही है।

उल्लेखनीय है कि सतरिख थाने के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया था कि गत 14 अक्टूबर की शाम लगभग चार बजे उसकी 18 वर्षीय पुत्री धान काटने गई थी और वह देर शाम तक नहीं लौटी तो वह उसे ढूंढने गया जहां खेत पर उसकी लाश पड़ी मिली। शव की स्थिति को देखते हुए उसके साथ दुष्कर्म की आशंका जताई गई थी।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...