back to top

बाराबंकी में बस पर गिरा गूलर का पेड़ 5 की मौत, CM योगी ने 5 लाख मुआवज़े का ऐलान

बाराबंकी। आज सुबह बाराबंकी जनपद में एक दर्दनाक हादसा हो गया जब भारी बारिश के दौरान एक विशाल गूलर का पेड़ अचानक चलती बस पर गिर पड़ा। यह घटना बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग पर हरख थाना क्षेत्र अंतर्गत राजाबाजार के पास घटित हुई।

जानकारी के अनुसार, परिवहन निगम की अनुबंधित बस संख्या UP41 AT7033 आज सुबह करीब 10:30 बजे बाराबंकी बस स्टॉप से हैदरगढ़ के लिए रवाना हुई थी। बस में कुल 60 यात्री सवार थे। यात्रा के दौरान राजाबाजार के पास सड़क किनारे लगा गूलर का एक विशालकाय पेड़ भारी वर्षा के चलते अचानक गिर पड़ा और बस के ऊपर आ गिरा, जिससे बस को भारी क्षति पहुँची।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस बल एवं राहत-बचाव दल मौके पर पहुँचे। घायलों को त्वरित प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराते हुए जिला अस्पताल ट्रॉमा सेंटर भेजा गया।

हादसे में 5 की मौत, कई घायल

इस हृदयविदारक दुर्घटना में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनके शवों को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेजा गया है। मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचित किया जा रहा है। वहीं, एक यात्री गंभीर रूप से घायल है, जिसे उन्नत चिकित्सा सुविधा हेतु रेफर किया गया है। अन्य घायल यात्रियों का भी मौके पर उपचार कर उन्हें सुरक्षित उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी स्वयं राहत कार्यों की निगरानी के लिए मौके पर पहुँचे और घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराई। राहत एवं बचाव दल द्वारा पेड़ को हटाकर सड़क मार्ग को शीघ्र ही साफ कर यातायात बहाल कर दिया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

इस दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।परिवहन निगम की ओर से भी मृतकों के परिवारों को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

जिलाधिकारी ने इस हादसे की जांच के निर्देश भी दिए हैं और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए सड़क किनारे खतरनाक पेड़ों की पहचान कर उन्हें हटाने का आदेश दिया है।

RELATED ARTICLES

आशियाना के मोती महल डीलक्स रेस्टोरेंट में एसी कंप्रेशर फटने से लगी भीषण आग,इलाके में मचा हड़कंप

लखनऊ । राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस चौराहे के पास स्थित विवेक प्लाजा में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,...

टाटा मोटर्स ने अपने लखनऊ प्लांट में 10 लाख कमर्शियल गाड़ियों के प्रोडक्शन का माइलस्टोन हासिल किया

उत्तर प्रदेश में इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस और स्किल बिल्डिंग के 35 साल पूरे होने का जश्न मनाया लखनऊ। भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी...

नगर निगम सदन की बैठक में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित, विकास और जनहित को मिली नई गति

महापौर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक, बोलीं बिना आईडी कार्ड के कोई कर्मचारी न जाए टैक्स वसूलने प्राइवेट व्यक्ति को वसूली के...

अक्षय तृतीया पर बनेंगे पंचमहापुरुष, त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

‘लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ का आगाज

दो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य शुभारंभवरिष्ठ अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी और अयूब खान ने किया उद्घाटनदर्जन भर फीचर फिल्मो की स्क्रीनिंग...

मुझे अपनी फिल्मों के जरिए लोगों को हंसाना पसंद है : वरुण शर्मा

लखनऊ। पंजाब के जालंधर से आया एक लड़का, उम्र सिर्फ 35 साल है। लेकिन सपने बहुत बड़े हैं। भला हो भी क्यों ना, जिन...

एक्शन ड्रामा से भरपूर है प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’

फिल्म कहानी के मोर्चे पर बहुत दमदार नहीं हैलखनऊ। प्रियंका चोपड़ा जोनस की एक्शन-थ्रलिर फिल्म 'द ब्लफ' अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा...

पापों का नाश करने वाली मोहिनी एकादशी 27 को, होगी श्रीहरि की पूजा

लखनऊ। एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही विधिपूर्वक व्रत किया जाता है। वैदिक...

चराग़-ए-इल्म की पहली रौशनी — प्रोफेसर नाज़ेमा अंसारी

गुजरात की सरज़मीन, जो तहज़ीब व रिवायत की ख़ुशबू से महकती रही है, आज एक नए बाब-ए-तारीख़ की अमीन बनी। इल्म के उफ़क़ पर...