back to top

अखुरथ संकष्टी चतुर्थी आज, बप्पा की होगी पूजा

इस व्रत के प्रभाव से सभी कष्टों का निवारण होता है
लखनऊ। हर महीने कृष्ण पक्ष चतुर्थी पर भक्त भगवान गणेश का उपवास रखते हैं। संकष्टी या संकट हारा चतुर्थी व्रत के नाम से पहचाने जाने वाला ये व्रत, भगवान गणेश के उपासकों के लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। प्रत्येक संकष्टी व्रत का अपना नाम होता है, और जो मार्गशीर्ष के महीने में होता है, उसे अखुरथ संकष्टी चतुर्थी के रूप में जाना जाता है। जीवन में समृद्धि और धन- वैभव पाने के लिए भी लोग ये व्रत करते हैं। श्रद्धालु मानते हैं कि इस व्रत के प्रभाव से सभी कष्टों का निवारण होता है, और शांति प्राप्त होती है। इस बार दिसंबर में अखुरथ संकष्टी चतुर्थी 7 दिसबंर को है।

व्रत का महत्व
यह व्रत सभी प्रकार के संकटों और बाधाओं से मुक्ति दिलाने वाला माना जाता है। इस दिन चंद्रमा को अर्घ्य देने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और सुख-समृद्धि आती है। इस व्रत का पालन करने से भगवान गणेश की कृपा प्राप्त होती है। गणेश चालीसा या मंत्रों का जाप करने और गणेश स्तोत्र का पाठ करने से आध्यात्मिक शांति मिलती है।

अखुरथ संकष्टी चतुर्थी की पूजा कैसे करें ?
अखुरथ संकष्टी चतुर्थी के दिन सुबह शुद्ध पानी से नहा कर साफ कपड़े पहनें।
भगवान गणेश की उपासना मंत्रों और जाप के साथ करें। संध्याकाल में भगवान गणेश की पूजा करें और उसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर पूजा संपन्न करें। पूजा करने के लिए सबसे पहले भगवान गणपती का शुद्ध जल से अभिषेक करें। इसके बाद भगवान को पुष्प अर्पित करें। इसके अलावा भगवान गणेश को दुर्वा अर्पित करें। उसके बाद भगवान गणेश की कथा पढ़ें और दूसरों को भी सुनाएं। आरती कर पूजा का समापन करें।

अखुरथ संकष्टी चतुर्थी व्रत व्रत के दौरान क्या खाएं ?
व्रत के दौरान कई लोग निर्जला व्रत भी करते हैं। लेकिन अगर आप फलाहार के साथ व्रत कर रहे हैं तो आप रात को चन्द्रमा को अर्घ्य देने के बाद आप साबूदाने की खिचड़ी खा सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि ज्यादा तेल का खाना खाने से आपको स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। इसीलिए फलों को भी अपने व्रत में शामिल करें।

RELATED ARTICLES

चैत्र नवरात्र 19 से, पालकी पर सवार होकर आयेंगी मां भवानी

डोली में होगा माता का आगमन, प्रतिपदा तिथि का रहेगा क्षय और नौ दिन के होंगे नवरात्रिलखनऊ। नवरात्रि के नौ पवित्र दिनों में मां...

मां शीतला से की उत्तम स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना

लखनऊ। शीतलाष्टमी पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। भक्तों ने बासी प्रसाद शीतला माता को अर्पित कर सभी के सुख समृद्धि की...

दर्शकों को गुदगुदाने के साथ सीख भी दे गया ‘द प्रपोजल’

गुस्सा और बहस किसी भी रिश्ते को बर्बाद कर सकते हैंलखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्ट्स लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई...

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ईरान के खिलाफ कड़ा प्रस्ताव पारित…भारत समेत 135 देशों का मिला समर्थन

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद  ने ईरान द्वारा खाड़ी सहयोग परिषद के देशों और जॉर्डन पर किए गए हमलों की कड़े शब्दों में निंदा करते...

पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमले से राजनीतिक हलकों में चिंता,नेताओं ने की कड़ी निंदा

चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर हुए जानलेवा हमले की नेताओं ने कड़ी निंदा की है। नेताओं ने इस घटना पर चिंता जताते हुए...

चैत्र नवरात्र 19 से, पालकी पर सवार होकर आयेंगी मां भवानी

डोली में होगा माता का आगमन, प्रतिपदा तिथि का रहेगा क्षय और नौ दिन के होंगे नवरात्रिलखनऊ। नवरात्रि के नौ पवित्र दिनों में मां...

मां शीतला से की उत्तम स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना

लखनऊ। शीतलाष्टमी पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। भक्तों ने बासी प्रसाद शीतला माता को अर्पित कर सभी के सुख समृद्धि की...

दर्शकों को गुदगुदाने के साथ सीख भी दे गया ‘द प्रपोजल’

गुस्सा और बहस किसी भी रिश्ते को बर्बाद कर सकते हैंलखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्ट्स लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई...

पुस्तक लोकार्पण संग कई विभूतियों को मिला सम्मान

चेतना साहित्य परिषद ने मनाया 55वां संस्थापना दिवस समारोहलखनऊ। उ.प्र. सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चन्द्रभानु गुप्त की प्रेरणास्पद स्मृति में लब्धप्रतिष्ठित संस्था चेतना...