back to top

डाक घर से भी निकाल सकेंगे बैंक खाते का पैसा

प्रयागराज। भारतीय डाक सेवा से जुड़ा बैंक- इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) अपने उपभोक्ताओं को अत्याधुनिक मोबाइल बैंकिंग सुविधा देने के लिए अप्रैल से यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) से जुड़ने की तैयारी में है।

यूपीआई एक त्वरित भुगतान प्रणाली है जिसे नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन आफ इंडिया द्वारा विकसित किया गया है। यूपीआई व्यक्ति को दो पक्षों के बैंक खातों के बीच त्वरित धन अंतरण की सुविधा प्रदान करती है। यहां स्थित प्रधान डाकघर में आईपीपीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आगामी अप्रैल से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक, यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) से जुड़ जाएगा जिससे आईपीपीबी के ग्राहक अपने खाते से किसी को भी भुगतान कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि आईपीपीबी में यूपीआई लागू होने से इस बैंक के ग्राहक आईआरसीटीसी पोर्टल पर रेल टिकट का भुगतान कर सकेंगे और साथ ही अन्य दुकानों पर क्यूआर कोड स्कैन कर सेवा या उत्पाद का भुगतान कर सकेंगे। अधिकारी ने बताया कि आईपीपीबी फास्ट टैग रिचार्ज की सुविधा पर भी काम कर रहा है और संभवत: अप्रैल महीने से बैंक के ग्राहक अपने खाते से फास्ट टैग का रिचार्ज कर सकेंगे।

इसके लिए आईपीपीबी के एप्लीकेशन पर ही फास्ट टैग रिचार्ज की सुविधा शामिल करने पर काम चल रहा है। प्रयागराज प्रधान डाकघर के प्रवर अधीक्षक संजय डी आखाड़े ने बताया कि वर्तमान में आईपीपीबी का खास जोर आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (एईपीएस) को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने पर है। इसके तहत ग्राहक अपने बैंक खाते का पैसा किसी भी डाकघर से निकाल सकते हैं, बशर्ते उसका बैंक खाता आधार से जुड़ा हो।

उन्होंने बताया कि एईपीएस के तहत ग्राहक किसी भी बैंक से पैसा अपने आईपीपीबी के खाते में हस्तांतरिंत कर सकते हैं। हालांकि एईपीएस सुविधा का लाभ लेने के लिए उसके क्षेत्र में डाकघर होना जरूरी है और उसका एक खाता इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में भी होना चाहिए।

आखाड़े ने बताया कि पिछले महीने के अंत में बैंक हड़ताल के दौरान 28 जनवरी को अकेले प्रयागराज में एईपीएस के तहत 1.05 करोड़ रुपए का 2200 लेन देन हुआ जोकि पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा हैं।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...

भड़ली नवमी आज, भक्त करेंगे मां पार्वती की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में साल भर कई शुभ मुहूर्त निकलते हैं, लेकिन कुछ तिथियां इतनी खास होती हैं कि उनमें पंचांग देखकर मुहूर्त निकालने...

स्थापना दिवस पर शहर की कई विभूतियां सम्मानित

लखनऊ। जन समस्या मेला समिति भारत द्वारा आयोजित 11वाँ स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह (मिशन जन सुनवाई चौपाल कार्यक्रम) आज लखनऊ स्थित इंटरनेशनल बौद्ध...