back to top

उत्तर प्रदेश में पान मसाला की बिक्री पर लगी रोक हटी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पान मसाले की बिक्री तथा उत्पादन से प्रतिबंध हटा लिया है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने 25 मार्च को पान मसाला निर्माण तथा बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था। उत्तर प्रदेश में शराब बिक्री पर लगे प्रतिबंध को खत्म करने के बाद पान मसाला बनाने व बेचने पर लगी रोक भी बुधवार को हटा ली गई।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त अनीता सिंह की ओर से बुधवार को पान मसाला बनाने तथा उसके वितरण व बिक्री पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने का आदेश जारी किया गया है। अनीता सिंह ने एक आदेश में कहा है कि प्रदेश में तंबाकू एवं निकोटिन युक्त पान मसाला, गुटखा के निर्माण भंडारण व बिक्री पर लगा प्रतिबंध यथावत बना रहेगा। पान मसाले के निमार्ण, वितरण एवं बिक्री में गृह विभाग के निदेर्शों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।

राज्य में तंबाकू तथा निकोटिन युक्त पान मसाला-गुटखा के निमार्ण, भंडारण तथा बिक्री पर लगाया गया प्रतिबंध यथावत जारी रहेगा । लाकडाउन के दौरान जब सरकार ने प्रदेश में पान मसाले पर रोक लगाई थी तो कहा था कि लोग गुटखा और पान मसाला खाकर सरकारी दफ्तरों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों में थूकते हैं। इस कारण कोरोना वायरस के संक्रमण का भी खतरा बढ़ गया है। ऐसे में इस पर रोक जरूरी है।

सरकार ने जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 25 मार्च से पान मसाले की बिक्री पर रोक लगा दी थी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त की ओर से जारी आदेश में यह भी निर्देश दिया गया है कि कोरोना महामारी के चलते देशव्यापी लॉकडाउन के संबंध में गृह विभाग की ओर से जारी निर्देशों का अनुपालन भी सुनिश्चित किया जाएगा। यानी ग्रीन, ऑरेंज और रेड जोन में उद्योगों को जो छूट दी गई है उसके अनुसार ही कार्य करना होगा।

RELATED ARTICLES

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

चुनौतियां पसंद हैं, पर्दे के पीछे नहीं रहना चाहता : बुमराह

अहमदाबाद। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप में खिताब का बचाव करना अपने करियर के सबसे संतोषजनक अनुभवों में से एक...

धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक

गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की...

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला आज से

मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगीलखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ...

‘नृत्य’ नाटक ने दिया संदेश प्रकृति में मृत्यु जीवन का है प्रारंभ

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन पुनीत मित्तल के निर्देशन में बली आॅडिटोरियम में प्रभावी रूप में किया गया लखनऊ। यायावर रंगमंडल...

फिल्म कैलेंडर का ट्रेलर हुआ लॉन्च

कैलेंडर मूल रूप से एक कन्नड़ फिल्म हैलखनऊ। आगामी महिला-केंद्रित फिल्म कैलेंडर की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें मीडिया को फिल्म के...

सगी बहनों की मार्मिक कहानी है नाटक ‘दो अकेली’

नाटक दो-अकेली का सफल मंचनलखनऊ। श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रांट वर्ष 2025-26...

अलविदा जुमा की नमाज आज, तैयारियां पूरी

लखनऊ। रमजानुल मुबारक का बाबरकत महीना धीरे-धीर रुखसत हो रहा है। रोजेदारों की इबादत में कोई कमी नहीं है। 13 मार्च को रमजान के...