back to top

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह के खिलाफ जमानती वारंट जारी

सुलतानपुर (उप्र)।  उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले की सांसद-विधायक (एमपी-एमएलए) अदालत ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की छवि धूमिल करने के मामले में अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह के खिलाफ जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के निजी सचिव विजय गुप्ता ने आयुष मंत्रालय एवं प्रधानमंत्री से संबंधित फर्जी पत्र प्रसारित करने तथा उनकी छवि धूमिल करने को लेकर मामला दर्ज कराया था। इस मामले में शनिवार को एमपी-एमएलए अदालत के न्यायाधीश पीके जयंत ने आरोपी वर्तिका सिंह के हाजिर न होने पर उनके खिलाफ वारंट जारी करने का आदेश दिया। इसी मामले में एक अन्य आरोपी डॉ. रजनीश सिंह को अदालत ने शुक्रवार को जेल भेजा था।

गौरतलब है कि अमेठी जिले के मुसाफिरखाना थाना में पिछले वर्ष 23 नवंबर को विजय गुप्ता ने वर्तिका सिंह एवं पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो के खिलाफ आयुष राज्य मंत्री और प्रधानमंत्री से संबंधित फर्जी पत्र प्रसारित कर उनकी छवि धूमिल करने के आरोप में नामजद मामला दर्ज कराया था। इस मामले में वर्तिका सिंह की याचिका पर उच्च न्यायालय ने गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी।

पुलिस की जांच में अयोध्या जिले के रहने वाले डॉ रजनीश सिंह का नाम सामने आया और उनके खिलाफ साक्ष्य मिलने पर अदालत से गैर जमानती वारंट एवं कुर्की की कार्वाई के लिए आदेश भी प्राप्त कर लिया गया था। इसकी जानकारी मिलने पर डॉ रजनीश सिंह ने शुक्रवार को एमपी-एमएलए अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इसी मामले में शनिवार को एमपी-एमएलए अदालत ने आरोपपत्र दाखिल होने के बाद सम्मन जारी होने पर भी हाजिर न होने पर वर्तिका सिंह के खिलाफ 20 हजार का जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया।

RELATED ARTICLES

CM योगी बोले- नकारात्मकता छोड़कर सदन में सार्थक चर्चा में योगदान करे विपक्ष

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र से पहले सभी विपक्षी सदस्यों से सहयोग का आग्रह करते...

सावन माह के पहले सोमवार को मंदिरों और शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

लखनऊ। श्रावण मास के पहले सोमवार को आज प्रदेश के काशी और मथुरा समेत विभिन्न जिलों के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की खासी भीड़...

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। टॉम हॉलैंड और जेंडाया अभिनीत फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक...

नेहा धूपिया, आदिल हुसैन अभिनीत फिल्म 52 ब्लू IFFM में होगी प्रदर्शित

नयी दिल्ली। अभिनेत्री नेहा धूपिया और अभिनेता आदिल हुसैन अभिनीत फिल्म ‘52 ब्लू’ मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित होगी। फिल्म के...

होइहि सोइ जो राम रचि राखा… कोर्ट से बरी होने के बाद बोले बृजभूषण शरण सिंह, कहा- आज खुशी का दिन है

नई दिल्ली। महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों से दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा बरी किए जाने के बाद...

भारत पदक तालिका में चौथे नंबर पर रहा …70 स्वर्ण समेत 171 पदक के साथ आस्ट्रेलिया फिर शीर्ष पर रहा

ग्लास्गो। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में ऐसे कई खेल नहीं थे जिनमें भारत सबसे प्रबल दावेदार था लेकिन इसके बावजूद भारतीय दल ने राष्ट्रमंडल खेल...