back to top

विकास के मामले में इंद्रप्रस्थ से बेहतर है बागपत : सीएम

बागपत। विकास की वजह से अब बागपत इंद्रप्रस्थ से बेहतर है। कभी इंद्रप्रस्थ के लिए महाभारत हुआ था। यह बातें बागपत में प्रेस कांफ्रेंस में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहीं। उन्होंने कहा कि अब सरकारी नौकरियों में बागपत के युवा बड़ी संख्या में भर्ती हो रहे हैं, जबकि पहले सिर्फ सड़क पर दौड़ लगाते थे लेकिन भर्तियां नहीं हो रही थीं, लेकिन अब हर गांव का नौजवान भर्ती हो रही है। जो काम बागपत में 65 से 70 साल में नहीं हुआ, वह केंद्र सरकार ने 7 साल और यूपी की सरकार ने चार साल में कर दिखाया। गुरुवार सुबह सीएम योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे। वह जिला अस्पताल के निरीक्षण लिए गए। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।

सीएम सिसाना गांव गए और वहां प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया। कुछ ही देर में वे बागपत कलक्ट्रेट पहुंचे और यहां अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों को बाहर भेज दिया गया और फिर अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के साथ उन्होंने बैठक भी की। बैठक खत्म होने के बाद सीएम ने प्रेस वार्ता में कहा कि मैं कोरोना की दूसरी लहर में बागपत नहीं आ पाया था, इसलिए अब आया हूं। कोरोना महामारी समाप्त नहीं हुई है और सरकार पूरा प्रयास कर रही है कि कोरोना महामारी को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया जाए। सभी वैक्सीन जरूर लगवाएं। सीएम योगी आदित्यनाथ लगभग चार घंटे तक दौरे पर रहे।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी पदाधिकारियों से बैठक लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के निर्देश दिए। बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने मुख्यमंत्री के समक्ष जनपद की विभिन्न समस्याओं से लेकर आवश्यकताओं के बारे में ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया। उन्होंने योगी आदित्यनाथ के सामने बागपत में रोडवेज बस स्टैंड बनाये जाने, जेवी कॉलेज बड़ौत को कृषि विवि बनाये जाने, बागपत चीनी मिल की क्षमता वृद्धि की मांग की। अधिकांश मांगों पर मुख्यमंत्री ने अपनी सहमति भी जताई। गन्ने के भाव में बढ़ोतरी किये जाने, बकाया गन्ना भुगतान पर भी मुख्यमंत्री से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।

 

मितली में मेडिकल कॉलेज का निर्माण दिसम्बर माह से शुरू होने पर सहमति जताई गई। बैठक में इसके अलावा कोविड से निपटने और पार्टी पदाधिकारियों को इस मिशन में सहयोगी भूमिका निभाए जाने को कहा। साथ ही सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश पार्टी पदाधिकारियों को दिए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री योजना के तहत लोगों को नि:शुल्क दिए जाने वाले राशन वितरण पर कहा कि इस बार 5 अगस्त को सभी राशन डीलर्स के यहां पार्टी पदाधिकारियों द्वारा पहुंचकर राशन वितरण करवाया जाएगा। उपभोक्ताओं को अलग से एक बैग में राशन दिया जाएगा जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो भी लगी होगी। योगी आदित्यनाथ ने सभी को विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत के साथ जुटने के निर्देश दिए और संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने को कहा।

 

RELATED ARTICLES

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

पेपर संशोधन बिल हुआ मंजूर,10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का होगा प्रावधान

नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...