back to top

आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन के लिए बाबर आजम पर जुमार्ना

दुबई । पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम पर रावलपिंडी में श्रीलंका के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच में आउट होने के बाद स्टंप्स पर बल्ला मारने के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुमार्ना लगया गया और एक डिमेरिट अंक दिया गया। बाबर ने आईसीसी आचार संहिता के नियम 2.2 का उल्लंघन किया जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़ों, मैदानी उपकरणों या फिक्स्चर और फिटिंग को नुकसान पहुंचाने से संबंधित है।

इसके अलावा इस 31 वर्षीय बल्लेबाज के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ दिया गया है जिससे 24 महीने की अवधि में बाबर का यह पहला अपराध बन गया। यह घटना रविवार को श्रृंखला के आखिरी एकदिवसीय मैच में पाकिस्तान की पारी के 21वें ओवर में हुई जब बाबर ने आउट होने के बाद क्रीज छोड़ने से पहले अपना बल्ला स्टंप्स पर मारा। मैदानी अंपायर एलेक्स व्हार्फ और राशिद रियाज, तीसरे अंपायर शरफुद्दौला इब्ने शाहिद और चौथे अंपायर फैसल अफरीदी ने आरोप लगाए जबकि आईसीसी के मैच रैफरी के अंतरराष्ट्रीय पैनल के अली नकवी ने प्रतिबंध का प्रस्ताव रखा।

आईसीसी ने एक बयान में कहा,पाकिस्तानी बल्लेबाज ने अपराध और प्रतिबंध स्वीकार कर लिया जिससे औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं पड़ी। लेवल एक के उल्लंघन के लिए न्यूनतम सजा आधिकारिक फटकार और अधिकतम सजा खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत जुमार्ना और एक या दो डिमेरिट अंक हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES

PM मोदी ने जोधपुर हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया

जोधपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को यहां जोधपुर हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने उड़ान...

मोटरसाइकिल सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकराई, दो युवको की मौत

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र के निकवा गांव में बालाजी मंदिर के पास एक मोटरसाइकिल सड़क के किनारे...

सीएम योगी ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में नौवें तीन दिवसीय आम महोत्सव का किया उद्घाटन

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में नौवें तीन दिवसीय आम महोत्सव का उद्घाटन किया और 'आम महोत्सव 2026'...

PM मोदी ने जोधपुर हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया

जोधपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को यहां जोधपुर हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने उड़ान...

लखनऊ पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम योगी ने किया भव्य स्वागत,18 किमी लंबा रोड शो शुरू

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपने दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर शनिवार को पहली बार उत्तर प्रदेश की...

मोटरसाइकिल सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकराई, दो युवको की मौत

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र के निकवा गांव में बालाजी मंदिर के पास एक मोटरसाइकिल सड़क के किनारे...

ग्रीन नैनो तकनीक टमाटर को लंबे समय तक ताज़ा रखने में हो सकती है कारगर

लखनऊ: भारत में हर साल बड़ी मात्रा में टमाटर कटाई के बाद खराब हो जाते हैं। टमाटर की शेल्फ लाइफ (ताज़ा रहने की अवधि)...

योगिनी एकादशी 10 को, भक्त करेंगे श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। जुलाई के महीने में कई व्रत और त्योहार पड़ते हैं। हिंदी कैलेंडर के अनुसार आषाढ़ का महीना 30 जून से शुरू होगा। इसी...

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

विविध शैक्षणिक एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा 16वें दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में, राजभवन, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय...