back to top

अवधी व कजरी लोकगीतों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया

25 दिवसीय सांस्कृतिक कार्यशाला के समापन पर भव्य संस्कृति उत्सव आयोजित

लखनऊ। आरोही वेलफेयर फाउंडेशन, लखनऊ के तत्वावधान में उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान के आॅडिटोरियम में आयोजित 25 दिवसीय पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यशाला का समापन भव्य सांस्कृतिक उत्सव के साथ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में हरीश चंद्र पंत, दीवान सिंह अधिकारी, वरिष्ठ गजल गायक मिथलेश लखनवी, डॉ. सुधा बाजपेई (प्रचार्या सीबी गुप्ता बीएसएस पीजी कॉलेज) और महेश प्रसाद (सेवानिवृत प्रशासनिक अधिकारी जल एंव सिंचाई विभाग) उपस्थित रहे। संस्था की अध्यक्ष शिप्रा चंद्र और मोना चंद्र ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। श्रीगणेश की वंदना के बाद 25 दिवसीय कार्यशाला के प्रशिक्षुओं ने भारतीय लोक संस्कृति के रंगों को मंच पर जीवंत किया। प्रतिभागी अनुष्का वर्मा ने पहाड़ी, राजस्थानी, बुंदेली और बधावा लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। लोकगायिका शिप्रा चंद्र ने बनारसी, मिजार्पुरी, अवधी और कजरी लोकगीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आरती, लविता, जय प्रकाश, अजय पासवान, मंजुल रायजादा, उपमा पांडे, कमलेश पाठक और मिथलेश लखनवी ने भी लोकगीत प्रस्तुत किए। संगीत में कीबोर्ड पर सोनू, ढोलक पर विकास कुमार और आॅक्टोपैड पर सुनील ने साथ दिया। कार्यक्रम का संचालन विजय गुप्ता ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ रंगकर्मी एवं अभिनेता प्रकाश बाजपेई को गुलाबो सिताबो, रेड और कागज जैसी फिल्मों में अभिनय और भारतीय रंगमंच व लोककला में योगदान के लिए आरोही वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों ने कहा कि भारतीय लोककला हमारी अमूल्य धरोहर है। ऐसी कार्यशालाएँ नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ने और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कला प्रेमी, गणमान्य नागरिक, कलाकार और प्रशिक्षु उपस्थित रहे। अंत में संस्था की ओर से सभी अतिथियों, कलाकारों, प्रशिक्षकों और संस्कृति मंत्रालय के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

RELATED ARTICLES

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...

अभिनय की सबसे मजबूत बुनियाद थिएटर ने तैयार की : अरुण कुमार कालरा

लखनऊ। 1978 के चर्चित संजय-गीता कांड से प्रेरित वेब सीरीज 'राख' इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इस सीरीज...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...