back to top

ऑस्ट्रिया ने एंटीना से जासूसी के आरोप में रूसी दूतावास के तीन कर्मचारियों को निष्कासित किया

वियना। ऑस्ट्रिया ने रूसी राजनयिक भवनों पर लगे एंटीना के जरिए जासूसी करने के संदेह में रूसी दूतावास के तीन कर्मचारियों को निष्कासित कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने ऑस्ट्रियाई सार्वजनिक प्रसारक ओआरएफ द्वारा रविवार को प्रसारित एक रिपोर्ट की पुष्टि की। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि ऑस्ट्रिया के अधिकारियों को संदेह था कि तीनों राजनयिक वियना में रूसी दूतावास और एक अन्य राजनयिक परिसर की छतों पर लगे एंटीना के जरिए जासूसी गतिविधियों में शामिल थे।

ओआरएफ की रिपोर्ट के अनुसार, इन एंटीना के जरिए रूस ने वियना स्थित अंतरराष्ट्रीय संगठनों द्वारा उपग्रह इंटरनेट के माध्यम से प्रसारित डेटा को इंटरसेप्ट किया।ऑस्ट्रिया में संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों के कार्यालय हैं।ऑस्ट्रियाई विदेश मंत्री बीट मेनिल-रीसिंगर ने एक बयान में कहा,जासूसी ऑस्ट्रिया के लिए सुरक्षा समस्या है। हमने अपना रुख बदल दिया है और इसके खिलाफ निर्णायक कार्रवाई कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

सीएम योगी ने जनता दर्शन में 200 लोगों की सुनी समस्याएं,बोले- चिंता मत करें,हर समस्या का कराएंगे समाधान

गोरखपुर। मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी करीब 200 लोगों से मिले। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने...

अम्बेडकरनगर: पांच हत्याओं के आरोपी आमिर का पुलिस एनकाउंटर, नेवतरिया बाईपास के पास मुठभेड़ में ढेर

अम्बेडकरनगर। जिले की पुलिस ने चार मासूम बच्चों और उनकी मां की निर्मम हत्या करने वाले मुख्य आरोपी आमिर को सोमवार तड़के...

पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति पी.सी. जोशी का निधन, सीएम योगी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति की वरिष्ठ नेता और पूर्व भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति पी.सी. जोशी का सोमवार सुबह लखनऊ में...

भारत का शॉटगन विश्व कप में खराब प्रदर्शन जारी… अनुभवी मैराज 26वें स्थान पर

अल्माटी (कजाखस्तान)। भारत की गनेमत सेखों ने 75 में से 70 अंक हासिल करके पहले दिन का समापन नौवें स्थान पर किया, जबकि अनुभवी...

मुख्यमंत्री मान ने राज्यसभा सदस्यों के दलबदल पर चर्चा के लिए राष्ट्रपति से मुलाकात की

नयी दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की और आम आदमी पार्टी के...

पाकिस्तान ने 5 दशकों बाद मादक पेय पदार्थों का निर्यात फिर से किया शुरू

कराची। पाकिस्तान की एकमात्र स्थानीय स्वामित्व वाली ब्रुअरी ने लगभग पांच दशक बाद शराब का निर्यात फिर से शुरू कर दिया है। यह उत्पाद...

होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव कायम,अमेरिका ने ईरानी हमले के दावे खारिज किए

दुबई। अमेरिका ने सोमवार को उन दावों को खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया था कि ईरान ने अमेरिकी नौसेना के एक पोत पर...

चुनावों में लोगों ने विभाजनकारी ताकतों और हिंदू विरोधी एजेंडा को हराया: नितिन नवीन

नयी दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रदर्शन को ऐतिहासिक बताया और दावा किया...

द्रमुक को 1.54 करोड़ वोट मिले : एम. के. स्टालिन

चेन्नई। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने मंगलवार को तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) का परोक्ष रूप से उल्लेख करते हुए...