back to top

इंग्लैंड को दूसरे एशेज टेस्ट में स्मिथ के खिलाफ आर्चर से उम्मीद

लंदन: इंग्लैंड तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की मौजूदगी में अपने गेंदबाजी आक्रमण में बदलाव के साथ उतरेगा और टीम को उम्मीद है कि वे बुधवार से यहां लार्ड्स में शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में आस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को जल्द आउट करके एशेज श्रृंखला बराबर करने में सफल रहेंगे। इंग्लैंड में 18 साल बाद एशेज श्रृंखला जीतने की कवायद में जुटे आस्ट्रेलिया ने स्मिथ की शानदार पारियों से एजबस्टन में पहले टेस्ट में 251 रन से जीत दर्ज की। गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के कारण 12 महीने के प्रतिबंध के बाद वापसी कर रहे स्मिथ ने दोनों पारियों में शतक जड़ा। इंग्लैंड ने पहला एशेज टेस्ट गंवाने के बाद सिर्फ दो बार श्रृंखला जीती है। पहली बार 1981 में इयान बाथम ने अपने शानदार प्रदर्शन से टीम को जीत दिलाई थी जबकि दूसरी बार 2005 में इंग्लैंड ने 2-1 से रोमांचक जीत दर्ज की थी।

 

एजबस्टन में हार के दौरान इंग्लैंड के सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज जेम्स एंडरसन पिंडली की चोट के कारण सिर्फ चार ओवर गेंदबाजी कर पाए और वह लार्ड्स में होने वाले दूसरे टेस्ट से भी बाहर हो गए हैं। एंडरसन की गैरमौजूदगी में इंग्लैंड ने आर्चर को टेस्ट पदार्पण कराने की तैयारी कर ली है। आर्चर ने इसी मैदान पर पिछले महीने विश्व कप फाइनल में शानदार सुपर ओवर फेंकते हुए इंग्लैंड को खिताब दिलाया था। इंग्लैंड इस मैच में बाएं हाथ के स्पिनर जैक लीच को उतारेगा जिनहोंने पिछले महीने लार्ड्स पर आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में जीत के दौरान करियर की सर्वश्रेष्ठ 92 रन की पारी खेली थी। एजबस्टन में लचर प्रदर्शन के बाद आफ स्पिनर मोईन अली को टीम से बाहर कर दिया गया है। क्रिकविज के विश्लेषण के अनुसार बाएं हाथ के स्पिनर स्मिथ का कमजोर पक्ष हैं जिनके खिलाफ उनका औसत 34.90 है जबकि उनका कुल औसत 63 के करीब है। आस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने हालांकि ऐसे किसी भी आंकड़े को तवज्जो देने से इनकार कर दिया।

RELATED ARTICLES

आस्ट्रेलिया से भिड़ेगी इंग्लैंड की टीम, दोनों टीमों में ये बड़ी समस्या बन सकती है मुसीबत

अहमदाबाद। आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के लिए इस विश्व कप में हालात बिलकुल ही अलग रहे हैं जहां एक टीम विश्व कप तालिका में सेमीफाइनल...

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

प्रतीक यादव का अंतिम सफर: लखनऊ की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, अखिलेश-शिवपाल व ब्रजेश पाठक समेत कई दिग्गज नेता पहुंचे श्मशान घाट

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर आज अपने अंतिम सफर पर निकल पड़ा।...

केरल में मुख्यमंत्री पद पर खत्म हुआ सस्पेंस… वीडी सतीशन संभालेंगे सत्ता की कमान

मुख्यमंत्री के चयन की यह प्रक्रिया काफी लंबी और चुनौतीपूर्ण रही। सूत्रों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से वीडी सतीशन के नाम पर गहन...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने भारत की तीन दिवसीय यात्रा शुरू की

नयी दिल्ली। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बुधवार को भारत की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा शुरू की। अमेरिका-इजराइल और ईरान संघर्ष शुरू...

भदोही, बदायूं, फतेहपुर और सोनभद्र जिलों में तूफान और बारिश से 31 लोगों की गई जान

भदोही/बदायू/फतेहपु/सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के भदोही, बदांयू, फतेहपुर और सोनभद्र जिलों में भारी बारिश के साथ आए शक्तिशाली तूफान के कारण बुधवार को 31 लोगों...

नीट परीक्षा में गड़बड़ियों ने लाखों छात्रों और उनके परिवारों के सपने तोड़ दिए: जीतू पटवारी

भोपाल। मध्यप्रदेश की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर...

तथ्य छिपाकर याचिका दाखिल करने पर लगा एक लाख रुपये का हर्जाना

लखनऊ। इलाहाबाद की लखनऊ पीठ ने बुधवार को अदालत के समक्ष याचिका दायर करते समय महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाने के लिए एक वादी पर...