back to top

हवाई यातायात नियंत्रण अड्डे पर हमला… इजराइल ने हिज्बुल्ला के साथ एक और युद्ध शुरू होने की दी चेतावनी

यरुशलम। इजराइली सेना ने रविवार को कहा कि हिज्बुल्ला ने उत्तरी इजइराल में एक हवाई यातायात नियंत्रण अड्डे पर हमला किया और इसके साथ ही इजराइली सेना ने ईरान समर्थित चरमपंथी समूह के साथ एक और युद्ध शुरू होने की चेतावनी दी।

लेबनान के साथ लगती सीमा पर लड़ाई ऐसे वक्त में बढ़ गयी है जब इजराइल गाजा में हमास चरमपंथियों से लोहा ले रहा है। इस स्थिति को देखते हुए अमेरिका द्वारा तत्काल कूटनीतिक कदम उठाए जाने की आवश्यकता बढ़ गयी है और वह भी ऐसे वक्त में जब विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन पश्चिम एशिया की अपनी यात्रा पर इजराइल आने की तैयारी कर रहे हैं। ब्लिंकन ने कतर में वार्ता के बाद संवाददाताओं से कहा, यह ऐसा संघर्ष है जो आसानी से बढ़ सकता है जिससे और अधिक असुरक्षा और पीड़ा पैदा हो सकती है।

इजराइल और हिज्बुल्ला के बीच सीमा पार लड़ाई ने क्षेत्रीय संघर्ष रोकने के अमेरिका के प्रयास को जटिल बना दिया है। इजराइली सेना ने बताया कि हिज्बुल्ला ने शनिवार को माउंट मेरोन पर एक संवेदनशील हवाई यातायात नियंत्रण अड्डे पर हमला किया लेकिन हवाई रक्षा प्रणालियों पर कोई असर नहीं पड़ा। उसने बताया कि कोई भी सैनिक घायल नहीं हुआ और सभी क्षतिग्रस्त चीजों की मरम्मत की जाएगी। गाजा में इजराइल के युद्ध के बीच यह हिज्बुल्ला की ओर से सबसे गंभीर हमलों में से एक है।

हिज्बुल्ला ने अपने रॉकेट हमले को पिछले सप्ताह बेरूत में उसके गढ़ में एक शीर्ष हमास नेता की लक्षित हत्या की प्रारंभिक प्रतिक्रिया बताया। ऐसा माना जाता है कि हमास नेता की हत्या इजराइल ने करायी। इजराइली सेना के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट कर्नल हर्जी हालेवी ने बताया कि हमास के सहयोगी हिज्बुल्ला पर सैन्य दबाव बढ़ रहा है और या तो यह प्रभावी होगा या हम एक और युद्ध की ओर बढ़ेंगे।

कतर सरकार ने ब्लिंकन के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि लेबनान में वरिष्ठ हमास नेता की हत्या गाजा में हमास के चंगुल से और बंधकों की संभावित रिहाई के लिए जटिल वार्ता पर असर डाल सकती है।

RELATED ARTICLES

डिजिटल ग्रीन का एआई फार्मिंग असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूजर्स के पार, नया और स्मार्ट 2.0 वर्जन लॉन्च

लखनऊ। डिजिटल ग्रीन इंडिया का एआई आधारित फार्मिंग एडवाइजरी असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूज़र्स का आँकड़ा पार कर चुका है। इसे अक्टूबर...

विपक्ष के हंगामे के बीच 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट मंगलवार को प्रस्तुत किया। वित्त...

सपा सदस्यों ने विधान भवन परिसर में किया प्रदर्शन

लखनऊ। मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी विधानसभा परिसर में...

यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले,गोरखपुर समेत कुल 4 मंडलायुक्त बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई मंडलों के...

डिजिटल ग्रीन का एआई फार्मिंग असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूजर्स के पार, नया और स्मार्ट 2.0 वर्जन लॉन्च

लखनऊ। डिजिटल ग्रीन इंडिया का एआई आधारित फार्मिंग एडवाइजरी असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूज़र्स का आँकड़ा पार कर चुका है। इसे अक्टूबर...

बैडमिंटन के नए स्कोरिंग सिस्टम पर गोपीचंद… कुछ खिलाड़ी बाहर हो जाएंगे तो कुछ को फायदा होगा

नई दिल्ली। पुलेला गोपीचंद को आज भी याद है कि जब उनके खेलने के दिनों में बैडमिंटन की स्कोरिंग प्रणाली में बदलाव हुआ था...

विपक्ष के हंगामे के बीच 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट मंगलवार को प्रस्तुत किया। वित्त...

सपा सदस्यों ने विधान भवन परिसर में किया प्रदर्शन

लखनऊ। मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी विधानसभा परिसर में...

अप कॉमेडियन कुणाल कामरा का बेंगलुरु शो रद्द

मुंबई। बेंगलुरु में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने शो रद्द कर दिए हैं। व्हाइटफील्ड इलाके में होने वाले इन शो का हिंदुत्ववादी कार्यकतार्ओं...