back to top

सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया एक हफ्ते में करें पूरी : मुख्यमंत्री

  • हाईकोर्ट के निर्णय पर सीएम ने जारी किए निर्देश
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि 69000 शिक्षक भर्ती में एक हफ्ते में सभी प्रक्रिया पूरी कर नियुक्ति पत्र जारी करें। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के निर्णय से 69000 शिक्षकों की भर्ती का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इससे प्रदेश के विद्यालयों को योग्य शिक्षक मिलेंगे। राज्य सरकार का पक्ष और रणनीति सही थी।
एक सप्ताह में प्रक्रिया पूरी कर सभी को नियुक्ति पत्र जारी करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। दूसरी तरफ, परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी करने के लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। इस शिक्षक भर्ती में पहले लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा और इसके बाद 69000 शिक्षक भर्ती का शासनादेश जारी करते हुए समय सारिणी जारी की जाएगी। सफल अभ्यर्थियों को यहां अपना पंजीकरण करवाना होगा।
इसके बाद आनलाइन काउंसिलिंग होगी और अभ्यर्थियों को विकल्प के तौर पर जिले भरने होंगे। अभ्यर्थियों को शैक्षिक गुणांक के आधार पर जिलों का आवंटन किया जाएगा और आनलाइन नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा। हालांकि जानकारों की मानें तो हफ्ते भर में प्रक्रिया को पूरा करना बड़ी चुनौती है। इसके लिए शासन स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है।
अभी शिक्षकों के चयन के लिए परीक्षा के बाद शासनादेश 7 जनवरी 2019 द्वारा सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए न्यूनतम उत्तीर्णांक घोषित किया गया, जिसमें सामान्य व पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के संबंध में उत्तीर्णांक 65 प्रतिशत यानि 97/150 और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए उत्तीर्णांक 60 प्रतिशत यानि कि 90/150 निर्धारित किया गया। उसी के आधार पर मेरिट सूची तैयार रिजल्ट जारी किया जायेगा। इसके बाद मेरिट के आधार पर जिले निर्धारित कर नियुक्ति पत्र दिया जायेगा।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...

राजभवन में कल सम्मानित होंगे 51 कलाकार

हर कार्यक्रम के लिए मिलेगा 70 हजार रुपये मानदेय: जयवीर सिंहलखनऊ। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने वाले कलाकारों...

कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है : अनिल रस्तोगी

प्रदेश के प्रेक्षागृहों की बदहाली पर कलाकारों का फूटा गुस्सा, समाधान न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलनलखनऊ। प्रदेश के प्रमुख प्रेक्षागृहों की बदहाल स्थिति,...

डाल की पकी दशहरी के लिए कुछ दिन करना होगा इंतजार

लखनऊ। मलिहाबादी मंडी में मंगलवार से आम की आवक तेज हो गयी है। पहले दिन मंडी में जहां कच्ची दशहरी 35 से 40 रुपये...

8 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सुख के दाता शुक्र

शुक्र का कर्क राशि में गोचर और गुरु-शुक्र की युति से अच्छा फायदा मिलेगालखनऊ। भौतिक सुख-सुविधा, ऐशोआराम और धन के कारक ग्रह शुक्र 08...