back to top

असम मंत्रिमंडल फरवरी में करेगा अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन, CM हिमंत ने बैठक में लिया फैसला

गुवाहाटी। असम मंत्रिमंडल ने 22 फरवरी को अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। शर्मा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट कर कहा, मंत्रिमंडल ने अयोध्या में रामलला के नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रधानमंत्री का हार्दिक आभार व्यक्त किया और भारत के लोगों को बधाई दी। पूरा मंत्रिमंडल 22 फरवरी 2024 को रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या का दौरा करेगा।

राज्य मंत्रिमंडल ने राज्य के दस जिलों में मूल जाति समुदाय के परिवारों को भूमि अधिकार प्रदान करने का भी निर्णय लिया। मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, मिशन वसुंधरा 2.0 के तहत सोनितपुर, तिनसुकिया, धेमाजी, नगांव, बिश्वनाथ, कामरूप (महानगर), कामरूप, बोंगाईगांव, गोलपारा और धुबरी जिलों में भूमिहीन मूल जाति समुदाय के परिवारों को भूमि अधिकार दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इन परिवारों में से 84 प्रतिशत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और अत्यधिक अन्य पिछड़ा वर्ग से हैं। प्रश्नपत्र लीक पर अंकुश लगाने के लिए असम सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के उपाय) विधेयक, 2024 को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी। इसे पांच फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र में विधानसभा में पेश किया जाएगा।

मंत्रिमंडल ने गोहपुर में स्वाहिद कनकलता बरुआ विश्वविद्यालय नाम से एक नया राज्य विश्वविद्यालय स्थापित करने को भी मंजूरी दे दी, जिसका मसौदा विधेयक अगले सत्र में विधानसभा के समक्ष रखा जाएगा।

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...